CBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षा रद्द, 12वीं के एग्जाम में भी बदलाव, देखें नोटिस

CBSE Notice: सीबीएसई ने अब मिडिल ईस्ट में क्लास 10वीं 7 मार्च से लेकर 12 मार्च तक की परीक्षा रद्द कर दी है. वहीं 12वीं की परीक्षा में भी कुछ बदलाव किए गए हैं.

CBSE Notice: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में होने वाली परीक्षा के संबंध में नोटिस जारी किया है. ईरान-इजराइल युद्ध के कारण मध्य पूर्व क्षेत्र में जारी संघर्ष को देखते हुए अब बोर्ड ने क्लास 10वीं की 7 मार्च से लेकर 11 मार्च तक की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है. वहीं बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है. बोर्ड ने कहा कि तनाव के माहौल को देखते हुए शिक्षकों और स्टूडेंट्स को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ये निर्णय लिया गया है.

CBSE ने जारी किया नोटिस

सीबीएसई ने नोटिस जारी कर एग्जाम पोस्टपोन करने की सूचना दी. जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, मिडिल ईस्ट (बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात) में CBSE की 10वीं के एग्जाम अगले नोटिस तक रद्द कर दिया गया है, जबकि बोर्ड ने CBSE की कक्षा 12 के एग्जाम को पोस्टपोन करने और रिवाइज्ड कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है. वहीं CBSE ने आगे कि एग्जाम को लेकर किसी प्रकार की अपडेट पर जल्द ही नोटिस जारी की जाएगी.

रिजल्ट को लेकर परेशान न हों

बोर्ड परीक्षा के रद्द होने से स्टूडेंट्स परेशान हैं. लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है कि क्योंकि बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि मिडिल ईस्ट के कक्षा 10वीं के कैंडिडेट्स के लिए रिजल्ट के लिए अलग से घोषणा की जाएगी. उम्मीद की जा रही है कि स्टूडेंट्स को उनके इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट्स या पहले हो चुके पेपर के एवरेज मार्क्स के आधार पर प्रमोट किया जाएगा.

प्रभावित होने वाले प्रमुख देश

इन सात देशों पर लागू होता है CBSE का ये फैसला –
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)

  • सऊदी अरब
  • ओमान
  • कतर
  • कुवैत
  • बहरीन
  • ईरान

यह आदेश केवल मिडिल ईस्ट के नीचे बताए गए सात देशों में स्थित CBSE संबद्ध स्कूलों पर लागू होता है. भारत में CBSE की कोई परीक्षा रद्द या स्थगित नहीं की गई है.

यह भी पढ़ें- 2026 में बदल रहा है करियर का ट्रेंड, ये 7 कोर्स बने स्टूडेंट्स की पहली पसंद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >