CBSE Board Sample Paper 2026: श्लोक और व्याकरण से पूछे जाएंगे सवाल, यहां देखें संस्कृत 12वीं का सैंपल पेपर

CBSE Board Sample Paper 2026 Sanskrit For Class 12: सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper) जारी कर दिया है. जिन छात्रों की इस वर्ष परीक्षा है, वे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. आज जानेंगे कि संस्कृत का परीक्षा पैटर्न कैसा है. आइए 12वीं कक्षा का संस्कृत विषय का सैंपल पेपर देखते हैं.

CBSE Board Sample Paper 2026 Sanskrit For Class 12: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं और बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए सैंपल पेपर (CBSE Sample Paper) जारी कर दिया है. जिन छात्रों की इस वर्ष परीक्षा है, वे CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. सैंपल पेपर की मदद से छात्रों को प्रश्नों के पैटर्न, मार्किंग आदि का पता चलेगा. सैंपल पेपर देखकर यह समझना आसान हो जाएगा कि परीक्षा प्रश्न आसान होंगे या कठिन, तथा किन टॉपिक्स पर ज्यादा सवाल पूछे जा सकते हैं. ऐसे में आइए 12वीं कक्षा का संस्कृत विषय का सैंपल पेपर देखते हैं. 

CBSE Board Sample Paper 2026 Sanskrit: देखें संस्कृत का सैंपल पेपर 

CBSE Board Sample Paper 2026 Sanskrit For Class 12: यहां देखें सवालों का पैटर्न 

संस्कृत विषय का पेपर कुल 80 मार्क्स का होगा. इस पेपर में कुल प्रश्नों की संख्या 18 होगी. संस्कृत विषय के पेपर में संस्कृत लिटरेचर, व्याकरण आदि से सवाल पूछे जाएंगे. साथ ही गद्यांश और श्लोक से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे. सैंपल पेपर्स के आधार पर अपनी तैयारी पक्की रखें. साथ ही स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे संस्कृत में हर चैप्टर से अभ्यास करें, व्याकरण पर खास ध्यान दें. साथ ही पिछले साल के प्रश्न भी देखें. 

यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper Sociology 2026: 35 सवाल और चार सेक्शन, इस तरह का रहेगा Sociology का पेपर

यह भी पढ़ें- CBSE Board Sample Paper 2026: Case Study और इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे, देखें मैथ्स का सैंपल पेपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >