CBSE Board 12th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, DigiLocker और UMANG पर ऐसे करें चेक

CBSE Board 12th Result 2026: CBSE जल्द ही 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट देखने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

CBSE Board 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से आयोजित कक्षा 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा. बहुत समय से छात्रों को परीक्षा परिणाम का इंतजार है. रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2026: कब तक जारी होगा रिजल्ट?

सीबीएसई बोर्ड 12वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है. CBSE ने इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं जारी किया है न तो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोई अपडेट है. लेकिन बीते सालों के ट्रेंड को देखें अगर तो मई महीने के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाता है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट कभी भी आ सकती है.

कब हुई थी CBSE Board 12वीं की परीक्षा?

इस साल CBSE कक्षा 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 तक आयोजित की गई थीं. करीब 18 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. वहीं अब परिणाम जारी होने की बारी है.

कहां चेक कर सकेंगे CBSE 12th Result 2026?

छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद इन प्लेटफॉर्म्स पर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे-

  • CBSE ऑफिशियल वेबसाइट
  • DigiLocker
  • UMANG App
  • SMS सर्विस

कैसे डाउनलोड करें CBSE Board 12वीं रिजल्ट?

  • CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Result वाले सेक्शन में क्लिक करें.
  • अब एक नया पेज खुलेगा, इसमें CBSE Board 12th Result का लिंक दिखेगा.
  • इस लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID डालें.
  • सबमिट करें और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखने लगेगा.
  • इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

DigiLocker से कैसे डाउनलोड करें रिजल्ट?

  • DigiLocker वेबसाइट या ऐप खोलें
  • मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  • CBSE Class 12 Marksheet विकल्प चुनें
  • जरूरी डिटेल भरें
  • डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड करें

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?

CBSE 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे.

यह भी पढ़ें- सबसे पहले पाएं हरियाणा बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, यहां कर लें रजिस्ट्रेशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >