CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2026: 5 स्केशन और 33 सवाल, यहां देखें केमिस्ट्री का सैंपल पेपर

CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2026: सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड कक्षा की परीक्षाएं 2026 में फरवरी महीने से शुरू हो जाएंगी. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो आइए आज जानते हैं कि 12वीं कक्षा का केमिस्ट्री का पेपर कैसा होगा.

CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper 2026: 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के लिए सैंपल पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं. अगर आप भी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं तो इन सैंपल पेपर (CBSE Board Sample Paper) की मदद से तैयारी कर सकते हैं. क्लास 12वीं की केमिस्ट्री की परीक्षा 28 फरवरी 2026 को होने वाली है. ऐसे में आइए, जानते हैं परीक्षा का पैटर्न क्या है. 

CBSE Board 12th Chemistry Sample Paper: देखें केमिस्ट्री का सैंपल पेपर

CBSE Chemistry Sample Paper Class 12: कैसा होगा केमिस्ट्री का पेपर? 

CBSE क्लास 12वीं का केमिस्ट्री का पेपर 3 घंटे का होगा. इस विषय में कुल 33 सवाल पूछे जाएंगे और फुल मार्क्स होगा 70. केमिस्ट्री विषय के पेपर में 5 सेक्शन होंगे. केमिस्ट्री की परीक्षा में आप कैलकुलेटर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. 

CBSE Class 12 Chemistry Exam Pattern: देखें परीक्षा का पैटर्न और मार्किंग स्कीम 

  • सेक्शन A में 16 मल्टीपल-चॉइस प्रश्न होंगे, प्रत्येक 1 अंक का होगा. 
  • सेक्शन B में 5 शॉर्ट आंसर प्रश्न होंगे, प्रत्येक 2 अंकों का होगा.
  • सेक्शन C में 7 शॉर्ट आंसर प्रश्न होंगे, प्रत्येक 3 अंकों का होगा.
  • सेक्शन D में 2 केस-बेस्ड प्रश्न होंगे, प्रत्येक 4 अंकों का होगा.
  • सेक्शन E में 3 लॉन्ग आंसर प्रश्न होंगे, प्रत्येक 5 अंकों का होगा.

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Biology Sample Paper: 12वीं कक्षा का बायोलॉजी का सैंपल पेपर जारी, 5 सेक्शन और 33 सवाल, यहां देखें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >