BSEB bihar board 10th result 2024: जल्द जारी होंगे बिहार बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

BSEB bihar board 10th result 2024: बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड जल्द ही दसवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. आप इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं.

BSEB bihar board 10th result 2024: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जल्द ही बिहार बोर्ड दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी किया जाएगा. इससे पहले बोर्ड 23 मार्च को 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर चुका है. दसवीं बोर्ड परीक्षा 2024 का रिजल्ट भी बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा प्रेस कांफ्रेस कर जारी किया जाएगा. बिहार बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं. जो छात्र दो सब्जेक्ट में फेल होंगे वो कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं.

BSEB bihar board 10th result 2024: पूरा हुआ इंटरव्यू

बिहार बोर्ड के दसवीं बोर्ड के छात्रों के आंसर सीट के मूल्यांकन के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू किया जाता है. बोर्ड के रिजल्ट तैयार होने के बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा यह रिजल्ट आधिकारिक वेवबाइट biharboardonline.bihar.gov.in 2024 पर जारी किया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के दौरान रिजल्ट वेबसाइट पर भी लाइव रखा जाता है. इन वेवसाइट पर अगर आपको रिजल्ट नहीं दिख रहा है तो आप इसे एसएमएस के जरिए चेक कर सकते हैं. बिहार बोर्ड की परीक्षा देने वाले 10वीं बोर्ड के छात्रों को पास होने के लिए 500 में से 150 नंबर लाने होंगे. बिहार सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है.

BSEB bihar board 10th result 2024: ऐसे करें रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर एक लिंक दिया होगा.
  • BSEB Bihar Board 10th Result 2024 पर क्लिक करें.
  • एक नई लॉगिन विंडो दिखेगी.
  • अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें और सबमिट कर दें.
  • आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • इसे चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो प्रिंट भी निकाल लें.

BSEB bihar board 10th result: इन वेबसाइट्स पर करें चेक

  • biharboardonline.bihar.gov.in 2024
  • onlinebseb.in
  • secondary.biharboardonline.com 2024

Also Read: Bihar Sakshamta Result: सक्षमता परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें कितने नियोजित शिक्षक हुए सफल

Also Read: Bihar Board 12th Result: कुछ दिनों में मिलेगी इंटर का ओरिजिनल मार्क्सशीट, उसमें त्रुटि हो तो यह करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >