बिहार 71वीं प्रीलिम्स का रिजल्ट नवंबर में, जानें कब होगी 7279 पदों के लिए स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा

BPSC Calendar 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से नया कैलेंडर जारी किया गया है. इसमें बिहार 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा के रिजल्ट से लेकर स्पेशल टीचर एग्जाम की टेंटेटिव डेट तक जारी की गई है.

BPSC Calendar 2026: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से आने वाले रिजल्ट और परीक्षाओं को लेकर नया वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है. इस साल 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा. कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

BPSC Calendar 2026: कब होगी कौन सी परीक्षा?

परीक्षा का नामपरीक्षा चरणपरीक्षा तिथिपरिणाम तिथिमुख्य परीक्षा / इंटरव्यू तिथि
70वीं इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE)प्रारंभिक + मुख्य + इंटरव्यू13 दिसंबर 2024 और 4 जनवरी 202523 जनवरी 2025मेन्स परीक्षा दिसंबर 2025 में प्रस्तावित
71वीं इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CCE)प्रारंभिक + मुख्य + इंटरव्यू13 सितंबर 2025नवंबर 2025मेन्स परीक्षा मार्च या अप्रैल 2026 में होगी
लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)प्रारंभिक + मुख्य + इंटरव्यू20 सितंबर 2025नवंबर 2025 (संभावित)टाइपिंग टेस्ट दिसंबर 2025 में आयोजित होगा
सहायक प्रोफेसर (भौतिकी)लिखित परीक्षा + इंटरव्यूलिखित परीक्षा – 23 अक्तूबर 2022इंटरव्यू पूरा – 13 अप्रैल 2023अंतिम परिणाम नवंबर 2025 में जारी होगा
लेक्चरर, माइनिंग इंजीनियरिंगलिखित परीक्षा + इंटरव्यूलिखित परीक्षा – 20 मार्च 2025परिणाम – 29 अप्रैल 2025इंटरव्यू दिसंबर 2025 में संभावित
खनिज विकास अधिकारी (Mineral Development Officer)लिखित परीक्षा + इंटरव्यूअगस्त 2025नवंबर 2025तय होना बाकी
वाइस प्रिंसिपल (आईटीआई एवं समकक्ष पद)लिखित परीक्षा + इंटरव्यूअगस्त 2025नवंबर 2025इंटरव्यू तिथि शीघ्र घोषित होगी

BPSC 71st Prelims Result Date: 71वीं का रिजल्ट कब?

बिहार 71वीं कंबाइंड प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट नवंबर महीने में जारी हो सकता है. बता दें कि परीक्षा का आयोजन सितंबर महीने में हुआ था. इसके लिए मेन्स परीक्षा मार्य या अप्रैल 2026 में होगी. वहीं, 70वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए मेन्स का रिजल्ट दिसंबर में जारी हो सकता है.

BPSC ने जारी किया कैलेंडर

Bihar Special Teacher Exam 2025: कब होगी स्पेशल टीचर भर्ती परीक्षा?

बीपीएससी कैलेंडर के अनुसार, स्पेशल टीचर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा जनवरी 2026 में होगी. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 7279 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा लोअर डिवीजन क्लर्क भर्ती परीक्षा का रिजल्ट नवंबर 2025 में जारी होगा. वहीं, लेक्चरर भर्ती के लिए इंटरव्यू दिसंबर 2025 में होगा.

यह भी पढ़ें: बिहार गन्ना उद्योग विभाग में नौकरी पाने का मौका, 10वीं पास करें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >