BPSC 72वींं परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

BPSC 72nd CCE Exam 2026: बिहार में 72वीं कंबाइंड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होने वाला है. इसके लिए एग्जाम शेड्यूल जारी हो गया है.

BPSC 72nd CCE Exam 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है. बिहार लोक सेवा आयोग यानी BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है. आयोग के अनुसार BPSC 72nd CCE Exam 2026 का आयोजन 26 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में किया जाएगा. अब उम्मीदवारों की नजर एडमिट कार्ड पर है, जिसे परीक्षा से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा.

BPSC 72nd CCE Exam 2026: एग्जाम शेड्यूल

BPSC की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा का समय दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक रहेगा. परीक्षा बिहार के अलग-अलग जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

BPSC ने दी जानकारी


BPSC 72nd CCE Exam के लिए एडमिट कार्ड जल्द

BPSC 72वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद Admit Card लिंक पर क्लिक करें. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें. लॉगिन करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

BPSC 72nd CCE Exam 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 मई 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 मई 2026 तय की गई थी. इसी दिन तक परीक्षा शुल्क जमा करने की भी आखिरी तारीख थी. अब आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में जुट गया है.

ये भी पढ़ें: बिहार में सिर्फ 24 हजार में करें BEd, ये हैं सस्ते फीस वाले सरकारी कॉलेज


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >