बिहार 5वें सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानें कहां और कैसे करें डाउनलोड

BSEB Sakshamta Pariksha 2026: बिहार में शिक्षक सक्षमता परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से 5वें सक्षमता परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार सक्षमता परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द जारी होगा.

BSEB Sakshamta Pariksha 2026: बिहार में स्थानीय निकाय शिक्षकों के लिए आयोजित होने वाली 5वीं सक्षमता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB ने सक्षमता परीक्षा 2026 को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख और परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी साझा की गई है.

जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि परीक्षा का एडमिट कार्ड 25 मई 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार इसे ऑनलाइन मोड में डाउनलोड कर सकेंगे.

BSEB Sakshamta Pariksha 2026: इस दिन होगी परीक्षा

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक बिहार सक्षमता परीक्षा 2026 का आयोजन 5 जून 2026 से 8 जून 2026 तक किया जाएगा. परीक्षा CBT यानी Computer Based Test मोड में आयोजित होगी. यह परीक्षा पटना जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र, समय और शिफ्ट की पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में मिलेगी.

ऐसे डाउनलोड करें Bihar Sakshamta Admit Card 2026

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं.
  • होम पेज पर Sakshamta Pariksha Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना Application Number और जन्म तिथि दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें.

बोर्ड ने साफ कहा है कि बिना हस्ताक्षर वाला एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा. इसलिए डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को अपने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) से हस्ताक्षर जरूर करवाना होगा.

CBT मोड में होगी परीक्षा

बोर्ड की तरफ से अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले मॉक टेस्ट की सुविधा भी दी जाएगी. इसके लिए 25 मई 2026 से वेबसाइट पर लिंक एक्टिव रहेगा. उम्मीदवार ऑनलाइन मॉक टेस्ट देकर CBT परीक्षा का अभ्यास कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका, बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों पर बंपर भर्ती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >