Bihar Board Date Sheet 2026: बोर्ड परीक्षा डेटशीट को लेकर क्या है अपडेट, यहां देखें, ऐसे करें डाउनलोड

Bihar Board Date Sheet 2026: हर साल बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के महीने में आयोजित की जाती हैं. वहीं रिजल्ट मार्च के लास्ट वीक तक जारी कर दिया जाता है. जल्द ही 2026 की बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी की जाएगी. इसे कहां से और कैसे डाउनलोड करें, इसके लिए पढ़ें पूरी खबर.

Bihar Board Date Sheet 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड जल्द ही BSEB 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर सकता है. हर साल बिहार बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी से मार्च के महीने में आयोजित की जाती हैं. वहीं रिजल्ट मार्च के लास्ट वीक तक जारी कर दिया जाता है. वहीं जल्द ही बोर्ड की ओर से 2026 की परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी किया जाएगा. इसी के साथ प्रैक्टिकल्स परीक्षा के लिए भी टाइम टेबल (Bihar Board Practical Exam Schedule) जारी किया जाएगा. 

Bihar Board Date Sheet 2026: कहां देख सकते हैं टाइम टेबल? 

बिहार बोर्ड की ओर से ऑफिशियल वेबसाइट biharboaronline.com पर टाइम टेबल जारी किया जाएगा. ऐसे कैंडिडेट्स जो 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इस वेबसाइट से टाइम टेबल देख सकते हैं. 

Bihar Board Date Sheet 2026 Steps to Download: ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

टाइमटेबल PDF डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें- 

  • स्टेप 1: बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • स्टेप 2: BSEB Matric और Intermediate Exam 2026 Timetable PDF वाले लिंक पर क्लिक करें. 
  • स्टेप 3: विषयवार जारी शेड्यूल को स्क्रॉल करके देखें. 
  • स्टेप 4: आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का टाइमटेबल PDF ओपन हो जाएगी. 
  • स्टेप 5: इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें. 

पिछले साल कब कब जारी हुई है डेटशीट?

साल 2025 – कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा डेटशीट 7 दिसंबर 2024 को जारी की गईं.
साल 2024- कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा डेटशीट दिसंबर 2023 की शुरुआत में जारी की गईं.
साल 2023- कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा डेटशीट दिसंबर 2022 की शुरुआत में जारी की गईं.

Bihar Board Exams: कब से शुरू होगी बिहार बोर्ड की परीक्षा?

बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं (Bihar Board 10th Class Exam) फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती हैं. वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं (Bihar Board 12th Class Exam) फरवरी महीने के शुरुआत में ही होंगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी, सुबह और दोपहर. परीक्षा संबंधित किसी भी तरह की अपडेट के लिए बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.

यह भी पढ़ें- CBSE Board 12th Physics Sample Paper: देखें 12वीं का फिजिक्स का सैंपल पेपर, Diagram और इस तरह के सवाल पूछे जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >