BBOSE 10th Exam Schedule 2026: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के 10वीं का शेड्यूल जारी हो गया है. ओपन स्कूलिंग बोर्ड परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई से होगा. इसके लिए सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल (Bihar Board 10th Open Schooling Exam) नीचे देख सकते हैं.
BBOSE 10th Exam Schedule 2026: देखें सब्जेक्ट वाइज शेड्यूल
| परीक्षा तिथि | पहली पाली | दूसरी पाली |
|---|---|---|
| 30 जुलाई 2026 | विज्ञान | चित्रकला |
| 31 जुलाई 2026 | गृह विज्ञान | सामाजिक विज्ञान |
| 01 अगस्त 2026 | अंग्रेजी | गणित |
| 03 अगस्त 2026 | हिंदी | भारतीय संस्कृति एवं विरासत |
| 06 अगस्त 2026 | योग एवं शारीरिक शिक्षा | बेसिक कंप्यूटर |
| 07 अगस्त 2026 | उर्दू | संस्कृत |
| 08 अगस्त 2026 | व्यवसाय अध्ययन | मैथिली |
| 10 अगस्त 2026 | भोजपुरी, बांग्ला | अरबी, फारसी |
प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी?
लिखित परीक्षा से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जुलाई, 27 जुलाई और 28 जुलाई 2026 को होगी. इसमें गृह विज्ञान, बेसिक कंप्यूटर, योग एवं शारीरिक शिक्षा, विज्ञान और चित्रकला जैसे विषय शामिल हैं. जिन छात्रों के विषय में प्रैक्टिकल है, उन्हें निर्धारित तारीख पर परीक्षा केंद्र में उपस्थित होना होगा.
BSEB ने दी अपडेट
BBOSE 10वीं की मुख्य परीक्षा 30 जुलाई 2026 से शुरू होगी. पहले दिन पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में चित्रकला की परीक्षा होगी. इसके बाद अलग-अलग दिनों में गृह विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, भारतीय संस्कृति एवं विरासत, योग एवं शारीरिक शिक्षा, बेसिक कंप्यूटर, उर्दू, संस्कृत, व्यवसाय अध्ययन, मैथिली, भोजपुरी, अरबी, बांग्ला और फारसी जैसे विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी.
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में SI की वैकेंसी, इस दिन से करें आवेदन
