UPTET Answer Key 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा आयोजित यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 (UPTET) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. यह परीक्षा 2 और 3 जुलाई 2026 को दो-दो पालियों में तथा 4 जुलाई 2026 को पहली पाली में आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर आंसर की चेक कर सकते हैं.
UPTET Answer Key 202 पर ऑब्जेक्शन का मौका
UPESSC ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर की में कोई गलती नजर आती है तो वह ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है. ऑब्जेक्शन दर्ज करने की प्रक्रिया 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक चलेगी. इस तय समय सीमा के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
UPTET 2026 आंसर की चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए UPTET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब Answer Key ऑब्जेक्शन पर क्लिक करना होगा.
- लॉगिन पेज पर अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज करें.
- लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर मास्टर सेट की प्रोविजनल आंसर की खुल जाएगी.
- अपने उत्तरों का मिलान करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें.
- अगर कोई आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उसे 14 जुलाई 2026 की रात 12 बजे तक दर्ज कराएं.
कब आएगा UPTET रिजल्ट?
सभी अभ्यर्थियों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा. इसी फाइनल आंसर की के आधार पर UPTET Result 2026 तैयार किया जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि परिणाम से जुड़ी अपडेट समय पर मिल सके.
ये भी पढ़ें: CSIR UGC NET परीक्षा के लिए जारी हुआ सिटी स्लिप, इस तरह करें डाउनलोड
