AIBE 21 Registration: वकालत के क्षेत्र में करियर बनाना चाहने वाले लॉ ग्रेजुएट्स के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम यानी AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक AIBE 21 के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं. उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
AIBE 21 के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
- होम पेज पर AIBE 21 Registration लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी और पासवर्ड बनाएं.
- लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
- इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जैसे फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
- अब एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें.
AIBE 21 Online Registration Link Check Here
एप्लीकेशन फीस
AIBE 21 के लिए अलग-अलग कैटेगरी के अनुसार एप्लीकेशन फीस तय किया गया है. जनरल और ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 3500 रुपये फीस देनी होगी. वहीं एससी और एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 2500 रुपये रखा गया है. उम्मीदवार ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए फीस जमा कर सकते हैं. इसके अलावा ई-चालान के जरिए ऑफलाइन भुगतान का विकल्प भी दिया गया है.
जरूरी डॉक्यूमेंट
रजिस्ट्रेशन के समय उम्मीदवारों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे. इसमें 10वीं का सर्टिफिकेट, 12वीं या डिप्लोमा सर्टिफिकेट, एलएलबी की डिग्री, पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर शामिल हैं. इसके अलावा बार काउंसिल का एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, कैटेगरी सर्टिफिकेट और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट भी जरूरी हो सकता है.
यह भी पढ़ें: पहली बार कर रहे हैं UPSC की तैयारी? इन टिप्स की मदद से करें शुरुआत
