वकालत का लाइसेंस पाने का मौका, ऑल इंडिया बार एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

AIBE 20 Registration 2025: लॉ की डिग्री हासिल करने के बाद वकालत का लाइसेंस पाने का मौका आ गया है. बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इस परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स को वेबसाइट allindiabarexamination.com पर रजिस्ट्रेशन करना होगा.

AIBE 20 Registration 2025: बार काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की गई है. वकालत का लाइसेंस पाने के लिए इस परीक्षा को पास करना होता है. ऐसे में जो इसमें आवेदन करना चाहते हैं उन्हें आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.

ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE 20) के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर 2025 तक का समय दिया गया है. इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

AIBE 20 Registration 2025 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं.
  • होमपेज पर “AIBE 20 Registration 2025” के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपको एक नया पेज मिलेगा जहां रजिस्ट्रेशन के लिए अपनी डिटेल्स भरें जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
  • आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक योग्यता, व्यक्तिगत जानकारी और परीक्षा केंद्र का चयन करें.
  • अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और एलएलबी की डिग्री अपलोड करें.
  • इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • सभी जानकारी सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें.

वकालत का लाइसेंस

ऑल इंडिया बार एग्जाम (AIBE) उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जाती है जिन्होंने कानून की पढ़ाई पूरी कर ली है और वकालत करने का सपना देखते हैं. इस परीक्षा को पास करने के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से वकालत का प्रमाणपत्र (Certificate of Practice) दिया जाता है. इसके बिना उम्मीदवार भारत में वकालत नहीं कर सकते. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: IBPS PO Prelims Result 2025 OUT: आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, आगे का ऐसा है प्रोसेस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >