DU में एडमिशन के लिए दूसरी लिस्ट आज होगी जारी, जानें आगे की प्रक्रिया

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करेगा. इसे देखने के लिए DU के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं. रिजल्ट जारी होने के बाद अगर आपको इस लिस्ट में सीट अलॉट हुई है तो 25 से 26 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार करके आगे की प्रक्रिया पूरी कर लें.

DU Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) आज CSAS Round 2 Seat Allotment Result 2026 जारी करेगा. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने दूसरे राउंड की काउंसलिंग में हिस्सा लिया है या अपग्रेड का ऑप्शन चुना है, वे ऑफिशियल वेबसाइट CSAS पोर्टल पर लॉगिन करके अपना सीट अलॉटमेंट देख सकेंगे.

जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, वे 25 से 26 जुलाई तक अपनी सीट स्वीकार (Accept) कर सकेंगे. इसके बाद संबंधित कॉलेज 25 से 27 जुलाई के बीच उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करेगा. सभी ऑफिशियल काम पूरा होने के बाद 28 जुलाई तक एडमिशन फीस जमा की जाएगी.

DU CSAS शेड्यूयल (PC-ऑफिशियल वेबसाइट)

सीट अलॉट होने के बाद क्या करें?

यदि आपको दूसरे राउंड में सीट अलॉट होती है, तो आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी करना जरूरी है.

  • CSAS पोर्टल पर लॉगिन कर सीट अलॉटमेंट देखें.
  • तय समय सीमा के भीतर 'Accept' ऑप्शन चुनकर सीट स्वीकार करें.
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन का प्रोसेस पूरा करें.
  • वेरिफिकेशन के बाद निर्धारित समय सीमा के भीतर एडमिशन फीस जमा करें.
  • फीस जमा होने के बाद आपका एडमिशन कन्फर्म माना जाएगा.

CSAS Round 2 Schedule: महत्वपूर्ण तारीखें

25 जुलाई: CSAS Round 2 सीट अलॉटमेंट जारी 25- 26 जुलाई: कैंडिडेट्स सीट स्वीकार कर सकेंगे 25-27 जुलाई: कॉलेज डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन 28 जुलाई: फीस जमा करने की लास्ट डेट

कहां देखें DU CSAS Round 2 Seat Allotment रिजल्ट?

  • सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के UG CSAS Admission Portal पर जाएं.
  • CSAS UG 2026 Login लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना CUET UG Application Number और Password डालें.
  • कैप्चा भरकर Login करें. लॉग इन करने के बाद Round 2 Seat Allotment Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • यदि सीट अलॉट हुई है, तो उसे डाउनलोड करें और तय समय सीमा के भीतर Accept के ऑप्शन पर क्लिक करके सीट स्वीकार करें.

यह भी पढ़ें- Internship Programs : छात्र एवं फ्रेशर्स से मांगे गये इंटर्नशिप के लिए आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >