NTA CUET UG Registration 2024: सीयूईटी यूजी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरा प्रोसेस

NTA CUET UG Registration 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET-UG) 2024 के लिए आधिकारिक वेबसाइट- cuet.samarth.ac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दी है.

NTA CUET UG Registration 2024: सीयूईटी यूजी 2024 आवेदन पत्र आज 27 फरवरी, 2024 (शाम) को जारी हो गया है. न्यूज एजेंसी ANI ने यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार के हवाले से बताया कि आवेदन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू होगी.

NTA CUET UG Registration 2024, CUET UG 2024 Registration 2024 Updates: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट या सीयूईटी यूजी 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म आज, 27 फरवरी को जारी किए जा रहे हैं. उम्मीदवार cuet.samarth.ac.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. रविवार को यूजीसी के अध्यक्ष जगदेश कुमार ने एएनआई को बताया कि आवेदन प्रक्रिया सोमवार या मंगलवार को शुरू होगी.

UGC NET December 2023: यूजीसी नेट का ई-सर्टिफिकेट और अवॉर्ड लेटर जारी

CUET UG 2024 registration: जानें कब होगी परीक्षा
सीयूईटी यूजी की विस्तृत अधिसूचना और सूचना बुलेटिन आवेदन के साथ जारी की जाएगी. प्रवेश परीक्षा 15 से 31 मई के बीच निर्धारित है.

CUET UG 2024 registration: ऐसे करें अप्लाई

स्टेप 1- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- वेबसाइट पर “CUET UG 2024 registration” लिंक देखें और यदि आप पहली बार आवेदन करने रहे हैं तो एक नया अकाउंट बनाकर खुद को रजिस्टर्ड करना होगा और लॉग इन आईडी, पासवर्ड प्राप्त करना होगा.
स्टेप 3- अब लॉग इन आईडी, पासवर्ड दर्ज कर आवेदन फॉर्म तक पहुंचे और इसे भरना शुरू कर दें.
स्टेप 4- जो भी जानकारियां मांगी जाती है, उसे ध्यान से भरें.
स्टेप 5- अब आवेदन फीस का भुगतान करें.
स्टेप 6- सभी डिटेल्स भरने के बाद आप आवेदन फीस का भुगतान करें.
स्टेप 7- अब आवेदन फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं.

CUET UG 2024 registration: इन भाषाओं में होगी परीक्षा

एनटीए द्वारा सीयूईटी यूजी एग्जाम का आयोजन 15 मई से 31 मई 2024 तक किया जाएगा. यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में होगी.

CUET UG 2024 registration: योग्यता

CUET UG 2024 Registration के लिए आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए या इस साल उसमें शामिल होना चाहिए. यह एक कॉमन एंट्रेस परीक्षा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >