Chhattisgarh Agriculture University: छत्तीसगढ़ की एक यूनिवर्सिटी ने पेपर लीक होने के कारण परीक्षा रद्द कर दी. मामला रायपुर स्थित इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी (IGKV) से जुड़े कृषि कॉलेज का बताया जा रहा है. BSc एग्रीकल्चर की परीक्षा रद्द कर दी गई है. परीक्षा के क्वेश्चन पेपप सोशल मीडिया पर आने के बाद यह फैसला लिया गया.
परीक्षा से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पेपर
BSc एग्रीकल्चर सेकंड ईयर के एंटोमोलॉजी (कीट विज्ञान) विषय की परीक्षा का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद यूनिवर्सिटी ने परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया.
IGKV के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि 20 अगस्त 2026 को परीक्षा 10 बजे शुरू होनी ती. लेकिन 9 बजे ही क्वेश्न पेपर लीक होने की खबरें मिली. एक ईमेल आया, जिसमें ये जानकारी मिली. लेकिन ईमेल के साथ कोई क्वेश्न पेपर अटैच नहीं था, केवल पेपर लीक की सूचना थी. पहले स्टेज के जांच के बाद पता चला है कि लीक होने वाला क्वेश्न पेपर रियल पेपर से पूरा नहीं मिल रहा था. लेकिन 70 प्रतिशत सवाल मैच हो रहे थे.
दोबारा होगी परीक्षा, जल्द जारी होगा शेड्यूल
रद्द की गई परीक्षा के स्थान पर यूनिवर्सिटी द्वारा आगे नई परीक्षा आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा की डेट और जरूरी जानकारी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी की जाएगी.
पेपर लीक की जांच पर नजर
प्रश्नपत्र के सोशल मीडिया पर पहुंचने के बाद इस पूरे मामले की जांच हो रही है. जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है. आगे की कार्रवाई और जांच से जुड़ी जानकारी का इंतजार है. समिति द्वारा जारी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
यूनिवर्सिटी ने छात्रों को सलाह दी है कि किसी प्रकार की जानकारी के लिए कॉलेज से संपर्क में रहें. री-एग्जाम के शेड्यूल के लिए भी कॉलेज से बातचीत करें. साथ ही डीन कार्याालय में भी संपर्क करके जानकारी जुटा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 200 रुपये की ऑब्जेक्शन फीस पर NTA की सफाई, कहा -सही चुनौती पर पैसे वापस होंगे
