छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल होगा जारी, इन वेबसाइट्स पर पाएं मार्कशीट

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) की तरफ से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कल यानी 29 अप्रैल 2026 को जारी होगा. रिजल्ट की घोषणा दोपहर 2:30 बजे होगी.

Chhattisgarh Board 10th 12th Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CGBSE कल 29 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) जारी करेगा. बोर्ड की ओर से रिजल्ट दोपहर 2:30 बजे घोषित किया जाएगा. छात्र लंबे समय से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है.

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि छात्रों की मेहनत, अनुशासन और माता-पिता व शिक्षकों के मार्गदर्शन का रिजल्ट है.

Chhattisgarh Board का रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर पाएं

छत्तीसगढ़ बोर्ड का रिजल्ट (Chhattisgarh Board Result 2026) चेक करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और cg.results.nic.in पर जाना होगा. कई बार रिजल्ट के समय वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से साइट धीमी हो सकती है, इसलिए छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. इसके अलावा छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपनी डिजिटल मार्कशीट देख सकते हैं.

DigiLocker पर ऐसे करें चेक

अगर वेबसाइट काम नहीं कर रही है, तो DigiLocker एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • सबसे पहले DigiLocker की ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in या ऐप पर जाएं.
  • वेबसाइट पर Class X और Class XII रिजल्ट के ऑप्शन पर जाएं.
  • अब स्टेट वाली लिस्ट में छत्तीसगढ़ का ऑप्शन चुनें.
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रिजल्ट जारी होने के बाद सिर्फ लॉगिन करते ही मार्कशीट मिल जाएगी.

CG Board Result by SMS: मैसेज से ऐसे करें चेक

अगर इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. 12वीं के छात्र अपने मोबाइल के SMS ऐप में जाकर CG12 Roll Number टाइप करें और 56263 पर भेज दें. कुछ ही समय में रिजल्ट का स्टेटस मोबाइल पर आ जाएगा. वहीं 10वीं के छात्र CG10 Roll Number टाइप करके 56263 पर भेज सकते हैं. इसके बाद रिजल्ट की जानकारी SMS के रूप में मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >