आने वाला है CBSE बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

CBSE Board 12th Result 2026: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE जल्द ही 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करने वाला है. 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद लाखों स्टूडेंट्स इस समय अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.

CBSE Board 12th Result 2026: पिछले ट्रेंड को देखें तो रिजल्ट मई के महीने में जारी होने की उम्मीद थी लेकिन 10वीं का रिजल्ट जल्दी जारी होने के चलते अब 12वीं का रिजल्ट भी जल्द ही जारी हो सकता है. जैसे ही रिजल्ट जारी होगा, छात्र इसे ऑनलाइन आसानी से चेक कर पाएंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाना होगा.

CBSE Board 12th Result 2026: वेबसाइट्स पर ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें.
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर सेव कर लें.

DigiLocker से ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

DigiLocker ऐप के जरिए भी छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. यह सरकार का आधिकारिक प्लेटफॉर्म है, जहां आपके डॉक्यूमेंट सुरक्षित रहते हैं.

  • सबसे पहले DigiLocker ऐप डाउनलोड करें या वेबसाइट पर जाएं.
  • मोबाइल नंबर से साइन अप या लॉगिन करें.
  • “Education” सेक्शन में जाकर CBSE 12th को सिलेक्ट करें.
  • अपना रोल नंबर और जरूरी डिटेल्स डालें.
  • आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Board 12th Result 2026 on DigiLocker Register Here

रिजल्ट आने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ध्यान से चेक करें. अगर किसी तरह की गलती दिखे तो तुरंत स्कूल या CBSE से संपर्क करें. जो छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं, पास होने वाले छात्र आगे की पढ़ाई या करियर के ऑप्शन पर ध्यान दें.

यह भी पढ़ें: आने वाला है उत्तराखंड बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, इन वेबसाइट्स पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >