NIRF रैंकिंग में टॉप 10 में आते हैं ये इंजीनियरिंग कॉलेज, जानें पैकेज

Top Engineering Colleges in India: इंडिया में इंजीनियरिंग के लिए कई बेहतरीन इंस्टीट्यूट मौजूद है. NIRF 2025 रैंकिंग के अनुसार भारत के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-कौन से हैं. यहां प्लेसमेंट रिक्रूटर्स, प्लेसमेंट और औसत पैकेज की पूरी डिटेल्स दी गई है.

Top Engineering Colleges in India: भारत में इंजीनियरिंग केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि लाखों स्टूडेंट्स के सपनों और अच्छे फ्यूचर की नींव मानी जाती है. हर साल देशभर से स्टूडेंट्स कड़ी मेहनत और JEE Main एग्जाम के माध्यम से पॉपुलर इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में एडमिशन पाते हैं. बदलती टेक्नीक,डिजिटल दुनिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और स्टार्टअप कल्चर के इस दौर में एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज का सिलेक्शन पहले से कहीं ज्यादा इम्पॉर्टेंट हो गया है. 

देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट न केवल हाई लेवल एजुकेशन देते हैं, बल्कि रिसर्च, इनोवेशन, इंटरनेशनल एक्सपोजर और शानदार प्लेसमेंट के अवसर भी देते हैं. इन कॉलेजों से पढ़े छात्र आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों, रिसर्च इंस्टीट्यूट और खुद के सफल स्टार्टअप्स में अपनी पहचान बना रहे हैं. इन इंजीनियरिंग कॉलेजों में Google, Microsoft और Amazon जैसी टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को लाखों-करोड़ों का पैकेज ऑफर करती है. आइए जानते हैं कि देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering Colleges in India) कौन-कौन से हैं. 

Top Engineering Colleges in India: इंडिया के टॉप 10 इंजीनियरिंग कॉलेज 

NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार नीचे देश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज (Top Engineering Colleges in India) के नाम दिए गए हैं. 

NIRF 2025 रैंककॉलेज का नाम    प्रमुख रिक्रूटर्स औसत पैकेज (लगभग)
1IIT मद्रासGoogle, Microsoft, Qualcomm, Intel17- 22 लाख
2IIT दिल्लीAmazon, Goldman Sachs, JP Morgan, Intel18 – 25 लाख
3IIT बॉम्बेBCG, McKinsey, Google, Uber, Apple20 – 26 लाख
4IIT कानपुरSamsung, Texas Instruments, NVIDIA, Tata17 – 20 लाख
5IIT खड़गपुरAmazon, Microsoft, Texas Instruments, Wipro15-19 लाख
6IIT रुड़कीAmazon, Morgan Stanley, Oracle, Flipkart14-18 लाख
7IIT हैदराबादQualcomm, Microsoft, Deloitte, MathWorks15-18 लाख
8IIT गुवाहाटीAmazon, Oracle, Google, Texas Instruments14 – 17 लाख
9NIT त्रिची TCS, Cognizant, Amazon, BPCL12 – 16 लाख
10IIT (BHU) वाराणसीGoogle, Microsoft, Amazon, Walmart13 – 18 लाख

यह भी पढ़ें: MBA करने का है सपना! भारत के इन टॉप कॉलेज से करें मैनेजमेंट की पढ़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >