Typing Jobs: आज के समय में हर किसी के पास बड़ी डिग्री हो, ये जरूरी नहीं है. अगर आपको सिर्फ टाइपिंग आती है और कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज है, तो भी आप कई सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं. खास बात ये है कि इन जॉब्स में आपकी टाइपिंग स्पीड ही सबसे बड़ी ताकत बन जाती है. आइए जानते हैं ऐसी 5 सरकारी नौकरियों के बारे में, जहां टाइपिंग (Typing Jobs) स्किल से बन सकता है आपका करियर.
1. SSC लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC)
SSC (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन) हर साल CHSL की परीक्षा कंडक्ट करता है. इसमें LDC का पद सबसे पॉपुलर है. लोअर डिवीजन क्लर्क का काम ऑफिस की फाइलों को कंप्यूटर पर मेंटेन करना और डेटा एंट्री करना. इसके लिए कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही हिंदी में 30 वर्ड प्रति मिनट या इंग्लिश में 35 वर्ड प्रति मिनट टाइपिंग की जरूरत होती है.
2. कोर्ट क्लर्क या डेटा एंट्री ऑपरेटर
देश के लगभग हर जिला कोर्ट और हाई कोर्ट में क्लर्क और डेटा एंट्री ऑपरेटर्स की भर्ती निकलती रहती है. इसमें 12वीं पास या ग्रेजुएशन (राज्य के अनुसार) की योग्यता मांगी जाती है. कोर्ट क्लर्क या डेटा एंट्री ऑपरेटर पोस्ट के लिए टाइपिंग टेस्ट ही सिलेक्शन का मुख्य आधार होता है. अगर आपकी स्पीड 40-45 के ऊपर है, तो आपके सिलेक्शन के चांस बहुत बढ़ जाते हैं. इसमें राज्य सरकार के अनुसार अच्छी सैलरी और अन्य भत्ते मिलते हैं.
3. डाक विभाग – PA/SA
भारतीय डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट (PA) और सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA) के पदों के लिए टाइपिंग अनिवार्य है. अब इसके लिए ग्रेजुएशन अनिवार्य कर दिया गया है. डाक विभाग के परीक्षा में लिखित परीक्षा के बाद टाइपिंग टेस्ट ही आखिरी पड़ाव होता है. इसमें पोस्टल असिस्टेंट और सॉर्टिंग असिस्टेंट का काम डाक का हिसाब-किताब रखना और कंप्यूटर सिस्टम पर एंट्री करना होता है.
4. स्टेनोग्राफर (Stenographer)
अगर आपको टाइपिंग के साथ शॉर्टहैंड भी आती है, तो स्टेनोग्राफर की नौकरी शानदार है. स्टेनोग्राफर (Typing Jobs) का काम ऑफिसरों की बातें नोट करना और टाइप करना होता है. इसमें सैलरी 30,000 रुपये से ज्यादा मिलती है. ये जॉब थोड़ी स्किल बेस्ड होती है, लेकिन इसमें ग्रोथ भी अच्छी मिलती है.
5. बैंकिंग सेक्टर (ऑफिस असिस्टेंट)
IBPS क्लर्क या SBI क्लर्क जैसी परीक्षाओं में ऑफिस असिस्टेंट के पद के लिए कंप्यूटर की जानकारी और टाइपिंग की जरूरत होती है. इसके लिए कैंडिडेट्स ग्रेजुएट होने चाहिए. इसमें बैंक की नौकरी में ग्रोथ बहुत तेज होती है और वर्किंग एन्वायरमेंट काफी प्रोफेशनल होता है
Typing Jobs: इन नौकरियों में सैलरी कितनी मिलती है?
शुरुआती तौर पर इन नौकरियों में 25,000 से 40,000 तक की इन-हैंड सैलरी मिल सकती है. इसके अलावा सरकारी घर, मेडिकल सुविधा और अन्य भत्ते अलग से मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: BA के बाद टेंशन खत्म, ये 5 सरकारी नौकरियां बना सकती हैं करियर
