Technical Textile Designer: आज के समय में फैशन इंडस्ट्री में भी एक से एक जॉब रोल है. ऐसा ही एक यूनिक जॉब रोल है टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर. आपने शायद इसका नाम भी पहले कभी नहीं सुना होगा. लेकिन अगर आप इस कोर्स के बारे में जानना चाहते हैं तो ये खबर पूरी पढ़ें.
कौन होते हैं टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर?
टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर वह प्रोफेशनल होता है जो ऐसे कपड़े (फैब्रिक्स) डिजाइन करता है जो सिर्फ पहनने के लिए नहीं, बल्कि विशेष काम (Functional Use) के लिए बनाए जाते हैं. उदाहरण के लिए जैसे मेडिकल, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, स्पोर्ट्स आदि फील्ड में प्रोफेशनल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले कपड़े.
टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर कोर्स में क्या-क्या सिखाते हैं?
- हाई-परफॉर्मेंस फैब्रिक्स (जैसे फायर-रेसिस्टेंट, वॉटरप्रूफ)
- फाइबर साइंस और मटेरियल टेक्नोलॉजी
- फैब्रिक डिजाइन सॉफ्टवेयर
- इंडस्ट्रियल एप्लिकेशन (मेडिकल, जियोटेक्सटाइल, ऑटो टेक्सटाइल)
भारत में कहां से करें ये कोर्स?
- National Institute of Fashion Technology (टेक्सटाइल डिजाइन में स्पेशलाइजेशन)
- Indian Institute of Technology Delhi (टेक्सटाइल/फाइबर इंजीनियरिंग)
- Indian Institute of Technology Bombay
- Indian Institute of Technology Delhi
- DKTE Society’s Textile and Engineering Institute
- PSG College of Technology
- कौन-कौन सा कोर्स कर सकते हैं?
- BTech in Textile Engineering
- BDes in Textile Design
- MTech / MSc in Technical Textiles
टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर में करियर स्कोप
टेक्निकल टेक्सटाइल सेक्टर भारत में तेजी से बढ़ रहा है-
- मेडिकल टेक्सटाइल (PPE, सर्जिकल किट)
- डिफेंस (बुलेटप्रूफ जैकेट)
- इंफ्रास्ट्रक्चर (जियोटेक्सटाइल)
- ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री
- टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर फील्ड में जॉब रोल्स
- टेक्निकल टेक्सटाइल डिजाइनर
- प्रोडक्ट डेवलपमेंट इंजीनियर
- R&D स्पेशलिस्ट
- क्वालिटी मैनेजर
सैलरी कितनी मिलती है?
- फ्रेशर को 3- 6 लाख रुपये सालाना
- 3-5 साल एक्सपीरियंस होने पर 6-12 लाख सालाना
- एक्सपर्ट / इंटरनेशनल रोल के लिए 15 लाख+
बड़े ब्रांड्स, मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों और रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन में पैकेज और ज्यादा हो सकता है
यह भी पढ़ें- फैशन डिजाइनिंग हुआ पुराना, Fashion Communication में बनाएं करियर
