Computer Programming पर है कमांड, तो ये सरकारी नौकरियां हैं बेस्ट

Sarkari Naukri for Computer Programming: डिजिटल इंडिया मिशन के तहत हर सरकारी विभाग अपने काम को ऑनलाइन कर रहा है. इसके लिए वेबसाइट, सॉफ्टवेयर, डेटाबेस और मोबाइल एप्लीकेशन बनाने वालों की जरूरत लगातार बढ़ रही है. इसी वजह से टेक्निकल पदों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है.

Sarkari Naukri for Computer Programming: आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्किल बन चुकी है. अगर आपको प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे Java, Python, C++ या Web Development की जानकारी है, तो आपके लिए सरकारी क्षेत्र में भी कई शानदार मौके मौजूद हैं. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि प्रोग्रामिंग स्किल केवल प्राइवेट कंपनियों में ही काम आती है, लेकिन असलियत में सरकारी विभागों को भी टेक्निकल एक्सपर्ट्स की जरूरत रहती है.

Computer Programming सरकारी नौकरी एक नजर में

विभाग/संस्थानपदजरूरी स्किल
NICसाइंटिस्ट-B/प्रोग्रामरJava, Python, वेब डेवलपमेंट
बैंकिंग सेक्टरIT ऑफिसरडेटाबेस, साइबर सिक्योरिटी
DRDO/ISRO/BARCसाइंटिस्ट/इंजीनियरसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, एल्गोरिदम
PSU (BHEL/ONGC/NTPC)सॉफ्टवेयर इंजीनियरसिस्टम एनालिसिस
रेलवे (CRIS)प्रोग्रामरसॉफ्टवेयर डेवलपमेंट

IT Officer के पद पर नौकरी

बैंकों, रेलवे और कई सरकारी संस्थानों में IT Officer के पद निकलते हैं. इन पदों के लिए प्रोग्रामिंग की अच्छी समझ जरूरी होती है. SBI, RBI, IBPS जैसी संस्थाएं समय-समय पर यह भर्ती निकालती रहती हैं.

ये भी पढ़ें: Typing Speed Course: टाइपिंग स्पीड बढ़ाने के लिए करें ये कोर्स, सरकारी नौकरी के भी मिलेंगे ऑप्शन, जानें डिटेल में

Computer Programming जरूरी स्किल्स

  1. C, C++, Java और Python जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की मजबूत पकड़ जरूर बनाएं.
  2. GATE जैसी परीक्षाओं की तैयारी से PSU नौकरियों के रास्ते खुलते हैं.

संबंधित विभागों की ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करते रहें. डेटा स्ट्रक्चर और एल्गोरिदम की बेसिक समझ हर टेक्निकल परीक्षा में काम आती है. सरकारी नौकरी के साथ-साथ स्किल अपग्रेड के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स भी करें.

Programmer और Junior Programmer के पद

राज्य सरकार और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में सीधे Programmer और Junior Programmer के पद के लिए भर्ती निकलती है. इसमें उम्मीदवार की कोडिंग स्किल और प्रोजेक्ट अनुभव को प्राथमिकता दी जाती है.

Scientist B Computer Science पद

DRDO, ISRO और अन्य वैज्ञानिक संस्थानों में Scientist B के पद के लिए कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को मौका मिलता है. यह एक प्रतिष्ठित और अच्छी सैलरी वाला पद माना जाता है.

National Informatics Centre में अवसर

नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (NIC) केंद्र सरकार का प्रमुख टेक्निकल संगठन है, जहां सॉफ्टवेयर डेवलपर और सिस्टम एनालिस्ट जैसे पदों पर भर्ती होती है. यहां काम करने वाले प्रोग्रामर्स सरकारी वेबसाइट और पोर्टल विकसित करने में योगदान देते हैं.

ये भी पढ़ें: Electrical या Electronics Engineering, किसमें स्कोप ज्यादा, देखें बेस्ट इंजीनियरिंग ब्रांच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >