RRB NTPC Exam 2024: रेलवे में 12वीं पास के लिए निकली बंपर नियुक्ति, जानें कब से कर सकते हैं अप्लाई

RRB NTPC Exam Notificaction 2024: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 में 12वीं पास पदों के लिए नियुक्ति निकाली गई हैं. यहां से जानें

RRB NTPC Exam 2024: रेलवे में एनटीपीसी बहाली के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके ल‍िए आवेदन की प्रक्र‍िया 14 स‍ितंबर से शुरू होने वाली है. आइए इससे जुड़े अन्य डिटेल

आरआरबी एनटीपीसी के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए ?

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती में अंडर ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी 12वीं पास होना चाहिए जबकि ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने हेतु स्नातक या समकक्ष होना चाहिए.

आरआरबी एनटीपीसी के लिए आयु सीमा क्या है ?

रेलवे एनटीपीसी भर्ती में 12वीं पास पदों के लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष तक रखी गई है जबकि ग्रेजुएट पोस्ट के लिए आयु सीमा 18 से 36 वर्ष तक रहेगी इसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी.

आरआरबी एनटीपीसी में बारहवीं पास के लिए किन पदों पर हो रही है नियुक्ति ?

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट: 990 पद
अकाउंट्स क्लर्क (सह टाइपिस्ट): 361 पद
ट्रेन क्लर्क: 72 पद
कॉमर्शियल सह टिकट क्लर्क: 2022 पद

आरआरबी एनटीपीसी में कितने पदों पर हो रही है नियुक्ति ?

आरआरबी ने बताया कि बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) में 11,558 रिक्तियों को भरेगा. इन पदों में जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर टाइम कीपर, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, ट्रैफिक असिस्टेंट, गुड्स गार्ड, सीनियर कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, सीनियर टाइम कीपर, कमर्शियल अप्रेंटिस और स्टेशन मास्टर शामिल हैं.

इसे भी पढ़े: BPSC परीक्षा पास करने के बाद यहां मिलती है ट्रेनिंग

इसे भी पढ़े: BPSC Age Limit: बिहार बीपीएससी द्वारा अफसर बनने के लिए होनी चाहिए इतनी उम्र, इन्हें मिलती है छूट

इसे भी पढ़े: BPSC 70th Notification: बीपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी, जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >