MBBS in Philippines: भारत में हर साल लाखों छात्र डॉक्टर बनने का सपना लेकर मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम देते हैं, लेकिन सीटें सीमित होने के कारण कई छात्रों को मनचाहा कॉलेज नहीं मिल पाता. ऐसे में विदेश में MBBS करने का ऑप्शन तेजी से पॉपुलर हो रहा है. रूस, कजाकिस्तान और जॉर्जिया के साथ अब फिलीपींस भी मेडिकल पढ़ाई के लिए छात्रों की पसंद बनता जा रहा है.
फिलीपींस में मेडिकल एजुकेशन का तरीका काफी अच्छा माना जाता है. यहां पढ़ाई इंग्लिश मीडियम में होता है, जिससे भारतीय छात्रों को ज्यादा परेशानी नहीं होती. साथ ही यहां की फीस कई देशों के मुकाबले कम मानी जाती है. आइए जानते हैं फिलीपींस (MBBS in Philippines) की उन टॉप मेडिकल यूनिवर्सिटीज के बारे में, जो भारतीय छात्रों के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती हैं .
MBBS in Philippines: फिलीपींस में MBBS कैसे होता है?
फिलीपींस में सीधे MBBS कोर्स नहीं होता, बल्कि वहां मेडिकल पढ़ाई अलग तरीके से होती है. पहले छात्रों को Pre-Medical Course (BS प्रोग्राम) करना पड़ता है और उसके बाद MD (डॉक्टर ऑफ मेडिसन) की पढ़ाई होती है. भारत में MD को MBBS के बराबर माना जाता है. कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को भारत में मेडिकल प्रैक्टिस करने के लिए जरूरी परीक्षा और नियमों का पालन करना पड़ता है. इसलिए एडमिशन लेने से पहले सभी नियम अच्छे से समझ लेना जरूरी होता है.
1. यूविडास मेडिकल कॉलेज (UV Gullas College of Medicine)
सेबू सिटी (Cebu City) में स्थित यह कॉलेज भारतीय छात्रों के बीच बहुत पॉपुलर है. पिछले कुछ सालों में यहां से पढ़ाई करके लौटे छात्रों का भारत के FMGE/NExT एग्जाम में पासिंग परसेंटेज काफी शानदार रहा है. इस कॉलेज का इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मॉडर्न है. यहां की फैकल्टी बहुत सपोर्टिव है और भारतीय छात्रों को ध्यान में रखकर स्पेशल कोचिंग और गाइडेंस भी दी जाती है.
2. डैवाओ मेडिकल स्कूल फाउंडेशन (Davao Medical School Foundation – DMSF)
अगर आप फिलीपींस के सबसे फेमस और पुराने मेडिकल कॉलेजों की तलाश में हैं, तो DMSF का नाम टॉप पर आता है. यह मिंडानाओ के डैवाओ शहर में स्थित है. इस कॉलेज का क्लिनिकल रोटेशन (प्रैक्टिकल ट्रेनिंग) बहुत मजबूत है. इसके अपने कई एसोसिएटेड हॉस्पिटल्स हैं जहां छात्रों को असली मरीजों का इलाज सीखने का भरपूर मौका मिलता है. यहां सिम्युलेशन लैब्स (मशीनी पुतलों पर ट्रेनिंग) की सुविधा है, जिससे छात्र बिना किसी गलती के डर के सर्जरी और इलाज की बारीकियां सीख सकते हैं.
3. यूनिवर्सिटी ऑफ द फिलीपींस (University of the Philippines Manila)
यह फिलीपींस की सरकारी और सबसे टॉप रैंकिंग वाली यूनिवर्सिटी है. अगर आप पढ़ाई के मामले में नंबर 1 और बेहतर माहौल चाहते हैं, तो यह यूनिवर्सिटी बेस्ट है. सरकारी यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां की फीस काफी कम है और इसकी ग्लोबल रैंकिंग बहुत हाई है.
4. अवर लेडी ऑफ फातिमा यूनिवर्सिटी (Our Lady of Fatima University – OLFU)
यह यूनिवर्सिटी फिलीपींस की राजधानी मनीला के पास स्थित है. इसके कई कैंपस हैं और यह भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए एक बहुत ही भरोसेमंद यूनिवर्सिटी समझा जाता है. मनीला के नजदीक होने के कारण यहां ट्रांसपोर्ट और बड़े हॉस्पिटल्स की कनेक्टिविटी बहुत अच्छी है. इस यूनिवर्सिटी की डिग्री को दुनिया भर में मान्यता प्राप्त है, जिससे यहां से पढ़ने के बाद आप अमेरिका (USMLE) या यूके (PLAB) के लिए भी आसानी से तैयारी कर सकते हैं.
MBBS in Philippines: कॉलेज चुनते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- पहले देखें कि कॉलेज नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) से अप्रूव्ड है या नहीं.
- उस कॉलेज का ट्रैक रिकॉर्ड देखें कि वहां से पढ़े हुए कितने छात्र भारत आकर डॉक्टर का लाइसेंस एग्जाम पास कर पाते हैं.
- कॉलेज के पास अपना खुद का हॉस्पिटल है या नहीं, यह जरूर चेक करें क्योंकि डॉक्टरी की पढ़ाई में थ्योरी से ज्यादा प्रैक्टिकल मायने रखता है.
MBBS in Philippines: फिलीपींस में MBBS करने के फायदे
- इंग्लिश लैंग्वेज में पढ़ाई.
- कम खर्च में मेडिकल पढ़ाई.
- प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर फोकस.
- पढ़ाई का बेहतर माहौल.
यह भी पढ़ें: Biomedical Engineering दे रहा कमाई का बड़ा मौका, जानें क्यों बढ़ रही है डिमांड
