ICAI CA Final Topper May 2025: गुवाहाटी की निष्ठा को सीए फाइनल में AIR 2, देखें टॉपर्स लिस्ट

ICAI CA Final Topper May 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (ICAI) की तरफ से सीए फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया. सीए फाइनल रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी हो गई है. सीए फाइनल की परीक्षा गुवाहाटी की रहने वाली निष्ठा बोथरा को रैंक 2 प्राप्त हुआ है. वहीं मुंबई के राजन को रैंक 1 मिला है.

ICAI CA Final Topper May 2025: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई 2025 सत्र का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की गई जिसमें गुवाहाटी की निष्ठा बोथरा (CA Topper 2025 Nishtha Bothra) ने दूसरा स्थान हासिल कर सभी का ध्यान खींचा है. निष्ठा बोथरा पहले भी अपनी पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं और इस बार सीए फाइनल में भी उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है.

ICAI CA Final Topper May 2025: निष्ठा रह चुकी हैं टॉपर

निष्ठा बोथरा की सफलता की कहानी काफी प्रेरक है. साल 2017 में निष्ठा ने 10वीं की परीक्षा में 10 CGPA हासिल किया था. इसके बाद 2019 में उन्होंने 12वीं की परीक्षा 96.75% अंकों के साथ पास की थी. शुरुआती पढ़ाई से ही निष्ठा पढ़ाई में बेहतरीन रही हैं. इसके बाद उन्होंने सीए फाउंडेशन परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में से 323 अंक प्राप्त किए थे जो 80.75% रहा.

ICAI CA इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन

मई 2022 में हुए सीए इंटरमीडिएट एग्जाम में निष्ठा बोथरा ने 800 में 658 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया था. इंटर में रैंक 2 लाने के बाद निष्ठा ने फाइनल में भी वही रैंक दोहराई. उनका यह लगातार प्रदर्शन साबित करता है कि मेहनत और फोकस के साथ कोई भी लक्ष्य पाया जा सकता है.

ICAI CA Toppers List: सीए फाइनल टॉपर्स लिस्ट

रैंकनामशहर
1राजन कबरामुंबई
2निष्ठा बोथराकोलकाता
3मनीष राकेश शाह

सीए फाइनल 2025 परीक्षा में इस साल मुंबई के राजन कबरा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है. वहीं कोलकाता की निष्ठा बोथरा ने ऑल इंडिया रैंक 2 प्राप्त की है. इसके अलावा मनीष राकेश शाह ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया है. इन सभी टॉपर्स की सफलता ने भविष्य के सीए अभ्यर्थियों के लिए एक नई प्रेरणा और बेंचमार्क तय किया है. इनकी मेहनत और लगन से साबित होता है कि निरंतर अभ्यास और समर्पण से यह मुश्किल परीक्षा भी पास की जा सकती है.

ICAI CA Foundation Inter Result 2025 OUT: सीए इंटर और फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, icai.org पर करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >