Web Developer बनकर लाखों कमाएं, करें ये 6 महीने वाला कोर्स

How to Become Web Developer: डिजिटल युग में हर बिजनेस ऑनलाइन हो चुका है. वेबसाइट और एप्स की बढ़ती जरूरत के कारण वेब डेवलपर्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. अगर आप टेक्नोलॉजी में करियर बनाना चाहते हैं और कम समय में स्किल डेवलप करना चाहते हैं, तो वेब डेवलपमेंट का 6 महीने का कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है.

How to Become Web Developer: ऑनलाइन बिजनेस हो या आईटी कंपनी वेब डेवलपर की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में Web Development का कोर्स करके लाखों की कमाई कर सकते हैं. वेब डेवलपमेंट एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें टेक्निकल स्किल्स तो बेहतर होता ही है आपके पास फ्रीलांसिंग, रिमोट वर्क और फुल टाइम जॉब के ऑप्शन होते हैं. आइए जानते हैं कि यह कोर्स क्या है, कैसे करें और कौन-कौन से टॉप कोर्स आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकते हैं.

How to Become Web Developer: कैसे बने वेब डेवलपर?

वेब डेवलपरमेंट से जुड़े बहुत से कोर्स मार्केट में उपलब्ध है. इन कोर्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में कर सकते हैं. खास बात ये है कि कई प्राइवेट इंस्टीट्यूट बेहद कम फीस में वेब डेवलपमेंट से जुड़े कोर्स कराते हैं. इनमें से कुछ कोर्स के बारे में नीचे देख सकते हैं.

Web Developer बनने के लिए टॉप कोर्स

Full Stack Web Development: यह कोर्स आपको फ्रंटएंड और बैकएंड दोनों सिखाता है. 6 महीने की अवधि में आप HTML, CSS, JavaScript, React और Node.js के बारे में अच्छे से जान सकते हैं. Coursera या Udemy जैसे प्लेटफॉर्म से ये कोर्स किया जा सकता है.

Front-End Development: अगर आप वेबसाइट के डिजाइन और इंटरफेस में रुचि रखते हैं, तो यह कोर्स आपके लिए सही रहेगा. इसमें HTML, CSS, JavaScript और Bootstrap सिखाया जाता है. इस कोर्स की डिटेल्स Simplilearn और edX जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा.

Web Design and Development: इंडिया में मशहूर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIIT) में भी वेब डिजाइन से जुड़े कोर्स उपलब्ध हैं. इस कोर्स में डिजाइन के साथ डेवलपमेंट दोनों सिखाया जाता है. इसमें ग्राफिक डिजाइनिंग, UI/UX, HTML, CSS और PHP शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: BTech कंप्यूटर साइंस या AI ब्रांच, जानें किसमें कमाई ज्यादा

वेब डेवलपर का काम क्या होता है?

वेब डेवलपर का मुख्य काम वेबसाइट को डिजाइन और डेवलप करना होता है. वह वेबसाइट के फ्रंटएंड (जो यूजर को दिखता है) और बैकएंड (जो वेबसाइट को चलाता है) दोनों पर काम करता है. इसके अलावा डेवलपर वेबसाइट की स्पीड, सिक्योरिटी और मोबाइल रेस्पॉन्सिवनेस को भी बेहतर बनाता है.

वेब डेवलपर को कितनी सैलरी मिलती है?

एक फ्रेशर वेब डेवलपर की शुरुआती सैलरी 25,000 से 40,000 रुपये प्रतिमाह तक होती है. अनुभव बढ़ने के साथ यह सैलरी 70,000 रुपये प्रतिमाह या उससे अधिक भी हो सकती है. इंटरनेशनल लेवल पर या फ्रीलांसिंग में काम करने वाले डेवलपर्स लाखों रुपये महीना तक कमा सकते हैं.

वेब डेवलपर कितने साल का कोर्स है?

वेब डेवलपमेंट के कोर्स की अवधि आपकी पसंद पर निर्भर करती है. अगर आप शॉर्ट-टर्म कोर्स करना चाहते हैं तो 6 महीने से 1 साल में इसे पूरा किया जा सकता है.

वेब डेवलपर की बेसिक सैलरी कितनी होती है?

वेब डेवलपर की बेसिक सैलरी लगभग 3 से 4 लाख रुपये प्रति वर्ष होती है. यह सैलरी आपकी स्किल्स, कंपनी और लोकेशन के आधार पर बढ़ या घट सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >