Public Policy Course Online: फंडामेंटल ऑफ पब्लिक पॉलिसी कोर्स 12 वीकेंड का लाइव ऑनलाइन प्रोग्राम है, जहां देश के वरिष्ठ नौकरशाह, पॉलिसी एक्सपर्ट और अनुभवी प्रोफेशनल्स पढ़ाएंगे. इस कोर्स के माध्यम से ऐसे लोग तैयार किए जाएंगे जो नीति सुधार, लोकतांत्रिक चर्चा और पब्लिक सर्विस में बेहतर योगदान दे सकें.
Public Policy Course Online: सब्जेक्ट एक्सपर्ट लेंगे क्लास
इस कोर्स में Indian Revenue Service, Indian Administrative Service, TISS Mumbai, IIMC Delhi, NTU Singapore, Indian Railways और IIM Mumbai जैसे बड़े संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञ पढ़ाएंगे. यहां सिर्फ किताबों की बात नहीं होगी, बल्कि असली केस स्टडी, ग्राउंड लेवल अनुभव और इंटरएक्टिव डिस्कशन के जरिए सीखने का मौका मिलेगा.
कोर्स की अवधि
यह कोर्स 12 वीकेंड तक चलेगा और पूरी तरह लाइव ऑनलाइन मोड में आयोजित होगा. जॉब प्रोफेशनल्स घर बैठे इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं. वीकेंड क्लास होने की वजह से नौकरी करने वाले लोग भी आसानी से इसमें भाग ले सकते हैं.
फंडामेंटल ऑफ पब्लिक पॉलिसी कोर्स की फीस 16,000 रुपये रखी गई है. कोर्स पूरा होने के बाद सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जो आगे करियर में मददगार साबित हो सकता है.
CPRG ने दी जानकारी
ऐसे लें एडमिशन
- सबसे पहले CPRG India की आधिकारिक वेबसाइट cce.iisc.ac.in पर जाएं.
- वहां Fundamentals of Public Policy Course की जानकारी ध्यान से पढ़ें.
- इसके बाद Apply Now लिंक पर क्लिक करें.
- आवेदन फॉर्म में अपना नाम, ईमेल, शैक्षणिक जानकारी और जरूरी विवरण भरें.
- सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस कोर्स के लिए छात्र, रिसर्च स्कॉलर, नौकरीपेशा लोग, सिविल सेवा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी और पब्लिक पॉलिसी में रुचि रखने वाले सभी लोग आवेदन कर सकते हैं. यह प्रोग्राम थ्योरी और प्रैक्टिकल समझ दोनों को साथ लेकर चलता है.
यह भी पढ़ें: JEE Advanced का झंझट नहीं, सिर्फ Main स्कोर से पाएं बिहार के इस कॉलेज में एडमिशन
