Fashion Styling Course: आज के समय में फैशन सिर्फ कपड़े पहनने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक पूरा इंडस्ट्री बन चुका है. अगर आपको नए-नए लुक्स बनाना, ट्रेंड्स समझना और लोगों को स्टाइलिश दिखाना पसंद है, तो फैशन स्टाइलिंग कोर्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं कि फैशन स्टाइलिंग कोर्स क्या है?
Fashion Styling Course: फैशन स्टाइलिंग क्या है?
फैशन स्टाइलिंग का मतलब है किसी व्यक्ति, मॉडल, सेलिब्रिटी या ब्रांड के लिए सही कपड़े, एक्सेसरीज और लुक तैयार करना. इसमें आपको यह समझना होता है कि किस मौके पर क्या पहनना सही रहेगा और किस तरह का लुक सबसे अच्छा लगेगा. यह काम फिल्मों, फोटोशूट, फैशन शो, टीवी और सोशल मीडिया हर जगह की डिमांड में है.
इस कोर्स में क्या-क्या सिखाया जाता है?
फैशन स्टाइलिंग कोर्स में सिर्फ कपड़े चुनना ही नहीं सिखाया जाता, बल्कि आपको पूरी पर्सनालिटी को निखारना सिखाया जाता है. इसमें फैशन ट्रेंड्स की समझ, कलर कॉम्बिनेशन, बॉडी टाइप के हिसाब से कपड़े चुनना, फोटोशूट और रैंप के लिए स्टाइलिंग, एक्सेसरीज का सही यूज और मेकअप और हेयर स्टाइल जैसे बेसिक्स चीजें शामिल है. कुछ अच्छे इंस्टीट्यूट जैसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी में ये कोर्स काफी प्रोफेशनल तरीके से सिखाया जाता है.
Fashion Styling Course: करियर के ऑप्शन क्या हैं?
फैशन स्टाइलिंग करने के बाद आपके पास कई करियर ऑप्शन खुल जाते हैं, जैसे:
- पर्सनल स्टाइलिस्ट
- फैशन कंसल्टेंट
- फोटोशूट स्टाइलिस्ट
- टीवी/फिल्म इंडस्ट्री में कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट
- फैशन ब्लॉगर या इन्फ्लुएंसर
अगर आप क्रिएटिव हैं और अपना अलग स्टाइल दिखाना चाहते हैं, तो यह फील्ड आपको के लिए अच्छा होगा.
सैलरी कितनी मिलती है?
फैशन स्टाइलिंग कोर्स करने के बाद शुरुआत में आपको 15,000 से 30,000 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है. लेकिन जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है, आप लाखों तक कमा सकते हैं. फ्रीलांसिंग में आप एक प्रोजेक्ट के लिए हजारों से लाखों रुपये तक कमा सकते हैं, खासकर अगर आप किसी बड़े क्लाइंट या सेलिब्रिटी के साथ काम करते हैं.
यह भी पढ़ें: 12वीं के बाद साइंस स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट है BSc बायोटेक्नोलॉजी, जानें कोर्स डिटेल
