Exam Stress Management Tips: कॉम्पिटिटिव परीक्षाओं का सीजन शुरू होते ही छात्रों पर पढ़ाई, अच्छे स्कोर और परीक्षा में सफल होने का दबाव बढ़ जाता है. आने वाले महीनों में SSC, बैंकिंग, रेलवे और अन्य कॉम्पिटिटिव परीक्षाएं आयोजित होनी हैं. ऐसे में लंबे समय तक पढ़ाई करने और लगातार परीक्षा के बारे में सोचने से कई छात्रों को तनाव और घबराहट महसूस हो सकती है. हालांकि, सही स्टडी प्लान और कुछ जरूरी आदतों को अपनाकर परीक्षा के तनाव को काफी हद तक कम किया जा सकता है.
Make Study Plan: पढ़ाई का बनाएं सही प्लान
सबसे पहले पूरे सिलेबस को एक साथ पूरा करने का दबाव न लें. परीक्षा की तारीख और बचे हुए दिनों के अनुसार डेली और वीकली स्टडी प्लान तैयार करें. कठिन विषयों को ऐसे समय पढ़ें जब आपकी एकाग्रता बेहतर रहती हो. पढ़ाई के बीच छोटे ब्रेक लें और एक ही विषय को लगातार कई घंटे पढ़ने के बजाय विषयों में बदलाव करते रहें.
Exam Mock Test and Revision: रिवीजन और माॅक टेस्ट पर दें ध्यान
सिर्फ नया पढ़ने के बजाय नियमित रिवीजन को भी अपने टाइम टेबल में शामिल करें. परीक्षा के करीब आने पर नए टाॅपिक्स शुरू करने के बजाय पहले पढ़े हुए चैप्टर्स को मजबूत करें. साथ ही प्रीवियस ईयर क्वेश्चन (PYQ) और माॅक टेस्ट सॉल्व करने पर विशेष ध्यान दें. इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद मिलेगी.
Must Keep In Mind: इन बातों का रखें ध्यान
- सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली नोटिस या जानकारी से बचें.
- सोशल मीडिया एडिक्शन से बचें.
- दूसरे छात्रों से अपनी तुलना करने से बचें.
- परीक्षा से ठीक पहले पढ़ाई का प्रेशर नहीं लें, बल्कि परीक्षा की तैयारी पहले से करें.
- स्वास्थ्य का रखे विशेष ध्यान
नींद और खान-पान को न करें नजरअंदाज
परीक्षा की तैयारी के दौरान कोशिश करें कि रात में बहुत ज्यादा देर तक न जगे रहें. पर्याप्त नींद लेने से एकाग्रता और मेमोरी बेहतर रखने में मदद मिलती है. इसके अलावा समय पर खाना खाएं और पर्याप्त पानी पिएं. लगातार पढ़ाई के बीच कुछ समय के लिए ब्रेक लेना जरूरी है. साथ ही फिजिकल एक्टिविटी के लिए थोड़ा समय निकालें.
Social Media Addiction: ज्यादा देर सोशल मीडिया पर बिताने से बचें
परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया पर अपना समय कम से कम खर्च करने की कोशिश करें. इस दौरान अपनी प्रोग्रेस पर ध्यान दें और छोटे-छोटे डेली टार्गेट्स को पूरे करें. अगर तनाव बहुत ज्यादा महसूस हो रहा है, तो परिवार या दोस्तों से बात करें.
ये भी पढ़ें: AI Skills for Students: छात्रों के लिए जरूरी हैं ये 7 AI Skills, करियर में बढ़ेगा स्कोप
