शादी से कॉर्पोरेट शो तक, इवेंट मैनेजमेंट से कमाएं लाखों

Event Management Career: देश में हर साल लाखों छोटी-बड़ी शादी, फंक्शन, फेस्टिवल और कॉर्पोरेट इवेंट होते हैं. लोगों का झुकाव अब सेल्फ-मैनेज्ड इवेंट से हटकर प्रोफेशनल टीम पर आ गया है. यही वजह है कि इवेंट मैनेजर्स को लाखों के प्रोजेक्ट मिल रहे हैं.

Event Management Career: आज के समय में इवेंट मैनेजमेंट ऐसा फील्ड बन गया है जहां क्रिएटिविटी और मैनेजमेंट स्किल दोनों का बेहतरीन इस्तेमाल होता है. शादी, कॉर्पोरेट इवेंट, बड़े शो, म्यूजिक कॉन्सर्ट और फेस्टिवल जैसी तमाम चीजें बढ़ रही हैं और इन्हें प्रोफेशनल तरीके से संभालने के लिए इवेंट मैनेजर की मांग आसमान छू रही है. यही वजह है कि इस क्षेत्र में अब लाखों की कमाई (Event Management Career) करना बिल्कुल मुश्किल नहीं है.

अगर आप स्मार्ट प्लानिंग, कम्युनिकेशन और टीम हैंडलिंग में अच्छे हैं, तो यह फील्ड आपके लिए करियर का शानदार मौका बन सकता है. इवेंट मैनेजमेंट उन लोगों के लिए बेहतरीन फील्ड है जिन्हें आउटडोर काम पसंद है, क्रिएटिविटी की समझ है और नई चीजें सीखने का शौक है.

Event Management Courses: करें ये कोर्स

डिप्लोमा इन इवेंट मैनेजमेंट 6 से 12 महीने का छोटा लेकिन स्किल-बेस्ड कोर्स है, जिसमें इवेंट प्लानिंग और मैनेजमेंट की बेसिक ट्रेनिंग दी जाती है. इसके बाद BA या BBA इन इवेंट मैनेजमेंट तीन साल की फुल-टाइम डिग्री है, जो करियर की मजबूत शुरुआत देती है. वहीं, PG Diploma एक साल का एडवांस्ड कोर्स है. इवेंट इंडस्ट्री में लीडरशिप रोल चाहने वालों के लिए MBA इन इवेंट मैनेजमेंट दो साल का प्रोफेशनल प्रोग्राम है.

Event Management टॉप कॉलेज

  • नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (NIEM)
  • IIFT दिल्ली
  • एमिटी यूनिवर्सिटी
  • AAFT नोएडा
  • इंडियन स्कूल ऑफ इवेंट मैनेजमेंट (ISEM)

कमाई लाखों में

इवेंट मैनेजमेंट में काम करने वाले लोगों की कमाई उनके अनुभव, काम के स्तर और नेटवर्किंग पर निर्भर करती है. शुरुआत में 20–30 हजार रुपये प्रति माह आसानी से मिलने लगते हैं. जैसे-जैसे आपका अनुभव बढ़ता है या आप फ्रीलांसिंग करना शुरू करते हैं, वैसे-वैसे आपकी इनकम लाखों में पहुंच सकती है. बड़े इवेंट्स को अकेले मैनेज करने वाले प्रोफेशनल्स एक प्रोजेक्ट से ही 1–5 लाख रुपये तक कमा लेते हैं.

यह भी पढ़ें: मुंगेर की बेटी ने UPSC में गाड़ा झंडा, 22 की उम्र में बनी IPS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >