Work From Home वर्कसिस्टम अब सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि हमेशा के लिए हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गया है. ऐसे में, घर बैठे ही अपने करियर को कैसे आगे बढ़ाएं? वर्क फ्रॉम होम अब टेम्पररी चीज नहीं रही, बहुत सारी कंपनियों में यही परमानेंट वर्ककल्चर बन चुका है.
ऐसे में सिर्फ डेली टास्क निपटाना काफी नहीं है, करियर को आगे बढाना है तो लगातार नए Skills सीखते रहना पडेगा. थोडी सी स्ट्रैटेजी और सही अप्रोच से घर बैठे भी ग्रोथ अच्छी-खासी तेज हो सकती है.
अपनी कम्युनिकेशन स्किल्स को बेहतर बनाएं
रिमोट टीम में संवाद अक्सर ईमेल, चैट और वीडियो कॉल के जरिए होता है. इसलिए, अपनी बात को साफ और सीधे तरीके से रखना रूरी है. कन्फ्यूजन से बचने के लिए छोटे और स्पष्ट वाक्यों का इस्तेमाल करें.
अपने टाइम मैनेजमेंट को सही रखें
घर से काम करते हुए डिस्ट्रैक्शन बहुत ज्यादा होते हैं, इसलिए टाइम मैनेजमेंट पर फोकस करना पडता है. काम को प्रायोरिटाइज करना, डेडलाइन टाइम पर पूरी करना और बडे टास्क को छोटे-छोटे पार्ट्स में बांटना, ये सब प्रोडक्टिविटी बढाता है.
नए टूल्स और टेक्नोलॉजी सीखते रहें
प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, कोलैबोरेशन और ऑटोमेशन वाले टूल्स की नॉलेज आजकल हर फील्ड में काम आती है. नए सॉफ्टवेयर सीख लोगे तो टीम में तुम्हारी वैल्यू अपने आप बढ़ जाएगी.
सेल्फ लर्निंग की आदत डालें
ऑनलाइन कोर्स, वेबिनार या इंडस्ट्री ब्लॉग्स पढकर रोज कुछ न कुछ नया सीखने की आदत डालो. छोटी सी लगने वाली ये आदत लंबे समय में करियर को बडा टर्न दे सकती है.
ये भी पढ़ें: Internship programs : करना चाहते हैं इंटर्नशिप, आपके लिए यहां हैं मौके
नेटवर्किंग को इग्नोर न करें
ऑफिस नहीं जा रहे तो नेटवर्किंग के चांस अपने आप कम हो जाते हैं, इसलिए वर्चुअल इवेंट्स अटेंड करो, LinkedIn पर एक्टिव रहो और ऑनलाइन कम्युनिटीज से जुडे रहो. इससे नए ऑपर्च्युनिटीज की खबर मिलती रहती है.
अपनी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल बढ़ाएं
Work From Home करते हुए छोटी-मोटी दिक्कतों के लिए तुरंत मदद मिलना मुश्किल हो सकता है. खुद सोच-समझकर सॉल्यूशन निकालने की क्षमता होगी तो टीम में तुम पर भरोसा बढेगा.
इमोशनल इंटेलिजेंस भी जरूरी है
वर्चुअल माहौल में कलीग्स के मूड या जरूरत को समझना आसान नहीं होता. थोडा पेशेंस और समझदारी से बात करोगे तो टीमवर्क अपने आप बेहतर हो जाता है.
अपना काम रेगुलरली दिखाएं
रिमोट में काम की विजिबिलिटी कम हो जाती है, तो अपनी अचीवमेंट्स मैनेजर और टीम को क्लियरली बताते रहो. वीकली या डेली छोटे-छोटे अपडेट्स देने की आदत डालो.
शुरू करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स-
रोज 20-30 मिनट सीखने के लिए फिक्स करो. हर हफ्ते अपने काम की छोटी सी समरी मैनेजर को भेजो. हर महीने कम से कम एक नया टूल ट्राई करो. ऑनलाइन प्रोफेशनल कम्युनिटी में एक्टिव रहो. अपने काम पर फीडबैक मांगने की आदत डालो.
सही डायरेक्शन में लगातार कोशिश करते रहो तो वर्क फ्रॉम होम में भी करियर ग्रोथ बिल्कुल पॉसिबल है. बस सीखने वाली इस प्रोसेस को डेली रूटीन का हिस्सा बना लो.
ये भी पढ़ें: घर बैठे कमाई के 5 बेस्ट ऑप्शन, पाएं Real जाॅब और Scam से रहें सावधान
