12वीं के बाद क्या पढ़ें, Digital Marketing या BBA? जॉब के मौके किसमें ज्यादा

Digital Marketing vs BBA: 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं खत्म होते ही छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि आगे क्या करना है. ऐसे में आज के जॉब मार्केट की डिमांड के आधार पर यहां दो कोर्स Digital Marketing और BBA के बारे में बताया जा रहा है. इन दोनों में से क्या बेहतर रहेगा इसका जवाब आपको यहां मिल जाएगा.

Digital Marketing vs BBA: 12वीं पास करने के बाद सबसे बड़ा कन्फ्यूजन यही होता है कि आगे कौन सा कोर्स करें. हर कोई चाहता है कि पढ़ाई भी सही हो और आगे चलकर नौकरी भी मिल जाए. आजकल दो नाम सबसे ज्यादा सुनाई देते हैं, Digital Marketing और BBA. लेकिन दोनों में फर्क क्या है और आपके लिए कौन सा सही रहेगा, यह समझना जरूरी है.

Digital Marketing क्या होता है?

Digital Marketing मतलब इंटरनेट के जरिए किसी प्रोडक्ट या कंपनी का प्रचार करना. जैसे Instagram पर ऐड दिखना, YouTube पर वीडियो के बीच ऐड आना या Google पर कुछ सर्च करने पर वेबसाइट ऊपर दिखना. यह सब Digital Marketing के अंदर आता है.

Digital Marketing में जॉब ऑप्शन

  • Digital Marketing Executive
  • Social Media Manager
  • SEO Executive
  • Content Writer
  • Google Ads Executive
  • Freelance Digital Marketer
  • Online Brand Manager

BBA क्या होता है?

BBA एक 3 साल का कॉलेज डिग्री कोर्स है. इसमें सिखाया जाता है कि कंपनी कैसे चलती है, ऑफिस में काम कैसे होता है, मार्केटिंग, HR और बिजनेस की बेसिक समझ दी जाती है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए सही है जो आगे चलकर ऑफिस जॉब, मैनेजर या MBA करना चाहते हैं.

BBA के बाद जॉब ऑप्शन

  • Sales Executive
  • Marketing Executive
  • HR Assistant
  • Office Manager
  • Business Development Executive
  • Operations Executive

सैलरी और जॉब

Digital Marketing में कोर्स छोटा होता है और जॉब जल्दी मिल सकती है. शुरुआत में सैलरी ठीक-ठाक होती है और जैसे-जैसे काम सीखते जाते हैं, पैसे भी बढ़ते हैं. इसमें घर बैठे काम करने का भी मौका होता है. BBA में पढ़ाई लंबी है. नौकरी थोड़ी देर से मिलती है, लेकिन अगर आगे MBA कर लिया जाए तो सैलरी काफी अच्छी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: दिन में 14 घंटे डॉक्टर की ड्यूटी, रात में पढ़ाई, अक्षिता ऐसे बनीं IAS

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >