Cyber Security: क्यों छात्रों के लिए बन रहा है सबसे डिमांडिंग और सुरक्षित करियर ऑप्शन? जानिए

Cyber Security Course: साइबर सिक्योरिटी आज के समय का सबसे सुरक्षित, हाई-डिमांड और फ्यूचर-प्रूफ करियर ऑप्शन बन चुका है. अगर आप टेक्नोलॉजी, प्रॉब्लम सॉल्विंग और इनोवेशन में रुचि रखते हैं, तो यह फील्ड आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकती है.

Cyber Security Course: आज के डिजिटल दौर में जहां हर काम ऑनलाइन हो रहा है, वहीं साइबर हमलों और डेटा चोरी के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. ऐसे में साइबर सिक्योरिटी एक ऐसा करियर बनकर उभरा है, जिसकी जरूरत हर सेक्टर में महसूस की जा रही है.

क्यों बढ़ रही है Cyber Security की जरूरत?

इंटरनेट, बैंकिंग, सोशल मीडिया और ई-कॉमर्स के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं. कंपनियां और सरकारें अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए भारी निवेश कर रही हैं. छोटे से लेकर बड़े हर संगठन को साइबर सुरक्षा की जरूरत है
जॉब मार्केट में भी इसकी हाई डिमांड है.

क्यों है Cyber Security बेस्ट करियर ऑप्शन?

लाखों पद खाली पड़े हैं क्योंकि स्किल्ड एक्सपर्ट्स की कमी है
इस फील्ड में जॉब सिक्योरिटी काफी मजबूत मानी जाती है
एंट्री-लेवल से लेकर एक्सपर्ट तक सभी के लिए मौके मौजूद हैं
करियर ऑप्शन्स की भरमार

Cyber Security: जॉब रोल्स और करियर ऑप्शन

  • Ethical Hacker
  • Security Analyst
  • Penetration Tester
  • Digital Forensics Expert
  • Risk Manager
  • CISO (Chief Information Security Officer) जैसे लीडरशिप रोल

Cyber Security Salary And Growth: सैलरी और ग्रोथ

Cybersecurity में शुरुआती सैलरी भी अन्य कई फील्ड्स से बेहतर होती है. अनुभव के साथ तेजी से करियर ग्रोथ मिलती है. कंपनियां अच्छे पैकेज और बेनिफिट्स देने को तैयार रहती हैं. शुरुआती सैलरी 3 लाख से 7 लाख रुपये सालाना के बीच हो सकती है. वहीं एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ती है.

Cyber Security: जरूरी स्किल्स

नए-नए साइबर अटैक और तकनीकों से अपडेट रहना जरूरी
AI, ब्लॉकचेन जैसी टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल बढ़ रहा है
सीखने और स्किल अपग्रेड करने के लगातार मौके मिलते हैं
ग्लोबल करियर के अवसर

यह भी पढ़ें- मैकेनिकल ब्रांच से करना है BTech? यहां  देखें टॉप 5 कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >