कोडिंग और प्रोग्रामिंग के एक्सपर्ट के लिए बेस्ट हैं ये सरकारी नौकरी

Computer Science Government Jobs: Java, Python, C++ और Web Development जैसी स्किल्स रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी सेक्टर में भी करियर के कई मौके हैं. अगर आपने कंप्यूटर साइंस ब्रांच से बीटेक किया है तो हम आपके लिए कुछ सेक्टर बता रहे हैं, जहां आप सरकारी नौकरी कर सकते हैं.

Computer Science Government Jobs: आज के डिजिटल दौर में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एक महत्वपूर्ण स्किल बन चुकी है. Java, Python, C++ जैसी प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की अच्छी जानकारी रखने से आपके पास नौकरी की कमी नहीं होगी. प्राइवेट के साथ-साथ सरकारी विभाग में भी अब टेक्नोलॉजी के एक्सपर्ट की डिमांड बढ़ रही है.

IT Officer के पदों पर नौकरी का मौका

बैंकिंग सेक्टर के साथ-साथ रेलवे और विभिन्न सरकारी संस्थानों में IT Officer के पदों पर भर्तियां निकलती रहती हैं. इन पदों के लिए कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के साथ डेटाबेस, साइबर सिक्योरिटी और सॉफ्टवेयर से जुड़ी जानकारी उपयोगी होती है. SBI, RBI और IBPS जैसी संस्थाएं समय-समय पर टेक्निकल पदों के लिए भर्ती करती हैं.

प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती

केंद्र और राज्य सरकार के कई विभाग प्रोग्रामर के पदों पर भर्ती करते हैं. इन पदों पर उम्मीदवारों की Coding Skills के साथ उनके प्रोजेक्ट और टेक्निकल अनुभव को भी महत्व दिया जाता है. Java, Python, C और C++ जैसी लैंग्वेज की जानकारी यहां काम आ सकती है.

Scientist-B बनने का मौका

कंप्यूटर साइंस बैकग्राउंड वाले कैंडिडेट्स के लिए DRDO, ISRO और BARC जैसे वैज्ञानिक संस्थानों में Scientist और Engineer के पद भी करियर का अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. इन पदों के लिए सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट, एलगोरिदम और प्रोग्रामिंग की मजबूत समझ जरूरी होती है. कई भर्तियों में GATE स्कोर या संबंधित प्रतियोगी परीक्षा की भूमिका भी हो सकती है.

सॉफ्टवेयर डेवलेपर की डिमांड

National Informatics Centre यानी NIC केंद्र सरकार की प्रमुख टेक्निकल संस्थाओं में से एक है. ऐसी संस्थाओं में सॉफ्टवेयर डेवलेपर, डाटा एनालिस्ट और साइंटिस्ट की काफी डिमांड होती है. NIC के टेक्निकल प्रोफेशनल्स सरकारी वेबसाइट्स, पोर्टल्स और डिजिटल सिस्टम्स को विकसित करने और उनके संचालन में योगदान देते हैं.

PSU में भी टेक्निकल जॉब्स

BHEL, ONGC और NTPC जैसी Public Sector Undertakings यानी PSUs में भी Computer Science और IT से जुड़े उम्मीदवारों के लिए अवसर होते हैं. Software Engineer और टेक्निकल पदों के लिए Software Development और System Analysis जैसी स्किल्स उपयोगी होती हैं. GATE की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए PSU में करियर के रास्ते भी खुल सकते हैं.


ये भी पढ़ें: SBI PO प्रीलिम्स में 15000 से ज्यादा कैंडिडेट्स पास, जानें कब होगी मेंस परीक्षा

रेलवे में Programmer की नौकरी

रेलवे से जुड़ी संस्था में IT और सॉफ्टवेयर डेवलेपर को नौकरी के अवसर मिलते हैं. यहां प्रोग्रामर जैसे पदों के लिए कोडिंग और सॉफ्टवेयर डेवलेपमेंट के एक्सपर्ट की जरूरत पड़ती है.

इन स्किल्स पर करें फोकस

अगर आप सरकारी क्षेत्र में कंप्यूटर सॉफटवेयर और प्रोग्रामिंग से जुड़ी नौकरी पाना चाहते हैं, तो इन स्किल्स पर अच्छी पकड़ बनाना फायदेमंद रहेगा.

  • C और C++ Programming
  • Java और Python
  • Web Development
  • Database Management
  • Data Structures और Algorithms
  • Software Development
  • System Analysis
  • Cybersecurity की बेसिक जानकारी

इसके अलावा संबंधित सरकारी विभागों और संस्थानों की ऑफिशियल वेबसाइट पर भर्ती नोटिफिकेशन नियमित रूप से चेक करते रहें. अपनी टेक्निकल स्किल्स को मजबूत करने के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेशन कोर्स और प्रोजेक्ट्स भी किए जा सकते हैं.


ये भी पढ़ें: AI से बनाएं Resume, जॉब इंटरव्यू में जरूर मिलेगी सफलता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >