इस BTech ब्रांच में छिपा है अनदेखा करियर स्कोप, जानिए क्यों बढ़ रही है इसकी डिमांड

BTech Mining Engineering: बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग उन स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतर ऑप्शन है, जो चैलेंजिंग फील्ड, टेक्निकल नॉलेज और देश के नेचुरल रिसोर्सेज से रिलेटेड करियर की तलाश में हैं. इस ब्रांच में करियर के कई अच्छे और मजबूत स्कोप छुपे हुए हैं. आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं कि बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग ब्रांच क्या है.

BTech Mining Engineering: हम रोज जिन चीजों का यूज करते हैं, जैसे बिजली, लोहे की चीजें, सड़कें और इमारतें इन सबके पीछे धरती से निकलने वाले मिनरल्स का बड़ा रोल होता है. इन मिनरल्स को सही और सेफ तरीके से जमीन के अंदर से निकालने का काम Mining Engineering करता है. यह ब्रांच उन स्टूडेंट्स के लिए अच्छा है, जो मेहनती हैं, चुनौती वाले काम पसंद करते हैं और देश के डेवलपमेंट में अपना कंट्रीब्यूशन देना चाहते हैं. आइए जानते हैं कि BTech Mining Engineering क्या है और इसके क्या करियर स्कोप है.

BTech Mining Engineering क्या है ?

बीटेक माइनिंग इंजीनियरिंग एक 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स है, जिसमें स्टूडेंट्स को धरती के अंदर से निकलने वाले मिनरल्स जैसे कोयला, लोहा, तांबा और बॉक्साइट को सेफ और सही तरीके से निकालने की पढ़ाई कराई जाती है. इस कोर्स में यह सिखाया जाता है कि माइनिंग कहां और कैसे किया जाए, मशीनों का सही यूज कैसे हो, लेबर की सेफ्टी कैसे सुनिश्चित की जाए और पर्यावरण को कम से कम नुकसान कैसे पहुंचे. इस कोर्स में पढ़ाई के साथ-साथ फील्ड में काम करने की ट्रेनिंग भी दी जाती है.

BTech Mining Engineering में क्या पढ़ाया जाता है?

इस कोर्स में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पर जोर दिया जाता है. माइनिंग मेथड्स, माइन सर्वेइंग, मिनरल प्रोसेसिंग, माइन मैनेजमेंट, Environmental इंजीनियरिंग, माइन सेफ्टी एंड लेजिसलेशन और रॉक मैकेनिक्स इस कोर्स के इम्पॉर्टेंट सब्जेक्ट्स है.

करियर स्कोप और जॉब अपॉर्चुनिटी

माइनिंग इंजीनियरिंग कोर्स करने के बाद स्टूडेंट्स के लिए गवर्नमेंट और प्राइवेट दोनों सेक्टर में अच्छी जॉब अपॉर्चुनिटी रहती है. कोल इंडिया लिमिटेड, NMDC, SAIL, ONGC, Vedanta, Tata Steel और अदानी माइनिंग जैसे कंपनियों में जॉब ऑफर मिलते हैं. इस कोर्स को करने के बाद माइनिंग इंजीनियर, माइन मैनेजर, सेफ्टी इंजीनियर, मिनरल एनालिस्ट और प्रोडक्शन इंजीनियर जैसे मेन जॉब प्रोफाइल होते हैं.

टॉप कॉलेज और इंस्टीट्यूट

माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए सही कॉलेज का सिलेक्शन करना बहुत जरूरी होता है. इस ब्रांच में थ्योरी के साथ फील्ड ट्रैनिंग और सेफ्टी नॉलेज भी इम्पॉर्टेंट होता है. भारत में कई ऐसे पॉपुलर गवर्नमेंट और टेक्निकल इंस्टीट्यूट है, जहां माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई हाई लेवल पर कराई जाती है-

  • IIT (ISM) धनबाद
  • IIT खड़गपुर
  • NIT राउरकेला
  • NIT सूरत
  • बीआईटी सिंदरी
बिहार-झारखंड के टॉप एक्सपर्ट्स के साथ बजट-26 की हर परत का विश्लेषण

बजट 2026 से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें.

यह भी पढ़ें: फ्यूचर में AI से पढ़ाई सस्ती होगी या महंगी? जानिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग इनकी रुचि है. ये लाइफस्टाइल, फूड, हेल्थ और ट्रेंडिंग टॉपिक्स कवर करती है. रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी उपयोगी और रोचक जानकारी रीडर्स तक पहुंचाना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >