मेडिकल और टेक का परफेक्ट कॉम्बो, BTech Biomedical Engineering में है मोटी कमाई

BTech Biomedical Engineering Career: कोविड के दौरान वेंटिलेटर, ऑक्सीजन मॉनिटर, टेस्टिंग मशीन और मेडिकल इमेजिंग डिवाइस की भारी जरूरत सामने आई. इसके बाद मेडिकल टेक्नोलॉजी को मजबूत करने पर दुनिया भर में फोकस बढ़ा. इसी वजह से BTech Biomedical Engineering की डिमांड भी बढ़ गई है.

BTech Biomedical Engineering Career: बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कोर्स में इंजीनियरिंग और मेडिकल साइंस को साथ में पढ़ाया जाता है. छात्र सीखते हैं कि अस्पतालों में इस्तेमाल होने वाली मशीनें कैसे डिजाइन की जाती हैं, उन्हें कैसे मेंटेन किया जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं इस कोर्स में एडमिशन कैसे ले सकते हैं और इसमें करियर ग्रोथ क्या है.

क्या होता है BTech Biomedical Engineering?

BTech Biomedical Engineering चार साल का इंजीनियरिंग कोर्स है. इसमें इलेक्ट्रॉनिक्स, बायोलॉजी, मेडिकल साइंस और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषय पढ़ाए जाते हैं. इस कोर्स के दौरान छात्रों को मेडिकल इमेजिंग, बायोमेडिकल इंस्ट्रूमेंटेशन, बायोमैटेरियल्स, बायोमैकेनिक्स और हेल्थकेयर टेक्नोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई कराई जाती है.

BTech Biomedical Engineering के टॉप कॉलेज

बीटेक इन बायोमेडिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में एडमिशन आमतौर पर इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर दिया जाता है. कुछ कॉलेजों और एंट्रेंस एग्जाम का नाम नीचे टेबल में देख सकते हैं-

कॉलेज / संस्थानप्रवेश प्रक्रिया
Indian Institute of Technology DelhiJEE Advanced
Indian Institute of Technology HyderabadJEE Advanced
Vellore Institute of TechnologyVITEEE
SRM Institute of Science and TechnologySRMJEEE
Manipal Institute of TechnologyMET
Amrita Vishwa VidyapeethamAEEE
Shiv Nadar UniversityUniversity Entrance

जॉब ऑप्शन

Biomedical Engineering करने के बाद छात्र कई सेक्टर में काम कर सकते हैं. अस्पताल, मेडिकल डिवाइस कंपनियां, रिसर्च लैब और हेल्थ टेक स्टार्टअप्स में इनके लिए अच्छे मौके होते हैं. इसमें क्लिनिकल इंजीनियर, रिसर्च साइंटिस्ट, बायोमेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट और हेल्थ टेक डेवलपर जैसी प्रोफाइल पर जॉब मिलती है.

इस फील्ड में शुरुआती सैलरी आमतौर पर 4 से 8 लाख रुपये सालाना के बीच होती है. अगर छात्र किसी अच्छे संस्थान से पढ़ाई करते हैं और मेडिकल टेक कंपनियों में काम करते हैं तो सैलरी इससे भी ज्यादा हो सकती है. अनुभव बढ़ने के साथ पैकेज 12 से 20 लाख रुपये सालाना तक पहुंच सकता है.

यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >