Bihar Board 2026: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जिन छात्रों के नंबर उम्मीद से कम आए हैं या जो एक-दो विषय में पास नहीं हो पाए हैं, उनके लिए कंपार्टमेंट परीक्षा बड़ा मौका लेकर आती है. इस परीक्षा के जरिए छात्र दोबारा परीक्षा देकर अपना साल बचा सकते हैं. बोर्ड ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. आइए जानते हैं कि कंपार्टमेंट एग्जाम क्या है. साथ ही इसके लिए कैसे अप्लाई (Bihar Board 2026) किया जाता है.
Bihar Board 2026: कंपार्टमेंट एग्जाम क्या है?
कंपार्टमेंट एग्जाम उन स्टूडेंट्स के लिए कंडक्ट की जाती है, जो बोर्ड परीक्षा (Bihar Board 2026) में एक या दो सब्जेक्ट में फेल हो जाते हैं. इस एग्जाम के जरिए छात्रों को केवल उन्हीं विषयों में दोबारा परीक्षा देने का मौका मिलता है, जिनमें वे पास नहीं हो पाए थे. इसका एग्जाम का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स का साल बचाना. साथ ही उन्हें दोबारा मौका देना और जल्दी रिजल्ट देकर आगे की पढ़ाई जारी रखने का अवसर देना होता है.
कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए कैसे करें अप्लाई?
बिहार बोर्ड ने 12वीं के उन छात्रों के लिए स्क्रूटिनी और कंपार्टमेंट परीक्षा का मौका दिया है जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं हैं या किसी विषय में पास नहीं हो पाए हैं. छात्र इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट intermediate.biharboardonline.com और intermediate.biharboardscrutiny.com पर जाकर फॉर्म भरना होगा.
स्क्रूटिनी के लिए आवेदन करते समय छात्रों को प्रति विषय 120 रुपये फीस जमा करनी होगी. वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन करने पर अलग से निर्धारित फीस देना होगा. कंपार्टमेंट परीक्षा की फीस से जुड़ी पूरी जानकारी बोर्ड द्वारा जारी नोटिस या इमेज में देखी जा सकती है.
कैसा था बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट?
इस साल बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 85.19 प्रतिशत रहा है. इसमें लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा. छात्राओं का पास प्रतिशत 86.23 प्रतिशत रहा, जबकि 84.09 प्रतिशत छात्र परीक्षा में सफल हुए.
यह भी पढ़ें: बिहार बोर्ड रिजल्ट के बाद कॉलेज में एडमिशन कैसे लें? जानें पूरा प्रोसेस
