कम खर्च में करियर की उड़ान, बेस्ट हैं BHU के 5 सर्टिफिकेट कोर्स

BHU Certificate Course 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में छात्र आवेदन करते हैं. यही वजह है कि इस यूनिवर्सिटी का नाम देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शामिल है. यूजी और पीजी लेवल के कोर्स में एडमिशन CUET Exam के माध्यम से होता है. हालांकि, कई ऐसे कोर्स भी हैं जिनमें एडमिशन डायरेक्ट होता है.

BHU Certificate Course 2025: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए हर साल लाखों छात्र आवेदन करते हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में गिनी जाती है. यहां यूजी और पीजी कोर्स में प्रवेश CUET Exam से होता है. हालांकि कुछ सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कोर्स (BHU Certificate Course 2025) ऐसे भी हैं जिनमें डायरेक्ट एडमिशन मिलता है.

BHU NIRF Ranking: टॉप कॉलेजों की लिस्ट में शामिल

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क NIRF Ranking 2024 में BHU को देश की टॉप यूनिवर्सिटी लिस्ट में 5वां स्थान मिला है. बेहतरीन फैकल्टी, प्लेसमेंट और रिजल्ट के कारण यह यूनिवर्सिटी लगातार टॉप में बनी रहती है. अगर आप यहां पढ़ाई करना चाहते हैं तो कुछ कोर्स में CUET के बिना भी एडमिशन लिया जा सकता है. आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया.

BHU Certificate Course 2025: कुछ शॉर्ट टर्म स्पेशल कोर्स

कोर्स का नामअवधि
सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफ हेल्थ केयर मैनेजमेंट6 महीने
पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स इन पेंटिंग1 साल
पार्ट टाइम सर्टिफिकेट कोर्स इन एडवरटाइजिंग डिजाइन1 साल
सर्टिफिकेट कोर्स इन पेंटिंग6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन टेक्सटाइल डिजाइनिंग6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन कर्म काण्ड1 साल
भोजपुरी लैंग्वेज सर्टिफिकेट कोर्स4 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन आयुर्वेद पेन मैनेजमेंट1 साल
सर्टिफिकेट कोर्स इन प्लास्टिक आर्ट6 महीने
हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम6 महीने
सर्टिफिकेट कोर्स इन हैंडलूम एंड हैंडिक्राफ्ट6 महीने
वेजीटेबल प्रोडक्शन डिप्लोमा कोर्स1 साल
डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन स्किल्स1 साल
डिप्लोमा इन माइक्रोफाइनेंस1 साल

BHU Certificate Course 2025 List यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

BHU Top 5 Certificate Course: ये हैं टॉप 5 कोर्स

(ai generated image)

हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में कई ऐसे विशेष कोर्स उपलब्ध हैं, जो कम अवधि में छात्रों को नई स्किल्स सीखने और करियर के नए अवसर देने में मदद करते हैं. इनमें से पहला है हेल्थ केयर मैनेजमेंट सर्टिफिकेट प्रोग्राम, जो 6 महीने (1 सेमेस्टर) का पार्ट टाइम कोर्स है. इसमें मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संबद्ध डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहे छात्र प्रवेश ले सकते हैं. यह कोर्स फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा संचालित है, जिसमें अधिकतम 30 छात्रों का एडमिशन होता है और फीस 7,500 रुपये है.

सर्टिफिकेट कोर्स इन हैंडलूम वीविंग एंड हैंडिक्राफ्ट

सर्टिफिकेट कोर्स इन हैंडलूम वीविंग एंड हैंडिक्राफ्ट, जिसकी अवधि 6 महीने है और यह फुल टाइम कोर्स है. इसमें प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, जबकि कारीगर परिवार से आने वाले प्रशिक्षुओं के लिए 8वीं पास होना पर्याप्त है. यह कोर्स राजीव गांधी साउथ कैंपस, मिर्जापुर के डिपार्टमेंट ऑफ पेंटिंग द्वारा संचालित है. इसमें अधिकतम 25 और न्यूनतम 10 छात्र दाखिला ले सकते हैं, तथा फीस 10,000 रुपये प्रतिवर्ष है.

डिप्लोमा इन वेजीटेबल प्रोडक्शन

इस कोर्स की अवधि 1 साल (2 सेमेस्टर) है. इसमें 10+2 पास छात्र प्रवेश ले सकते हैं. यह कोर्स डिपार्टमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर, इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज द्वारा संचालित है. इसमें अधिकतम 30 और न्यूनतम 10 छात्रों को प्रवेश मिलता है, तथा फीस 10,000 रुपये प्रति सेमेस्टर है.

PG डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन स्किल्स फॉर वैरिड कॉम्पिटेंसीज

पीजी डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन स्किल्स फॉर वैरिड कॉम्पिटेंसीज, जिसकी अवधि 1 साल (फुल टाइम) है. इसमें किसी भी विषय में पोस्ट ग्रेजुएट 50% अंकों के साथ आवेदन कर सकते हैं. भाषा, साहित्य या लिंग्विस्टिक्स में पीजी डिग्री वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाती है. यह कोर्स डिपार्टमेंट ऑफ तेलुगु, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स द्वारा संचालित है, जिसमें अधिकतम 30 छात्रों का एडमिशन होता है और फीस 2,500 रुपये प्रतिवर्ष है.

भोजपुरी लैंग्वेज कोर्स

प्रोफिशियंसी सर्टिफिकेट कोर्स इन भोजपुरी लैंग्वेज, जिसकी अवधि 4 महीने है. इसमें 10+2 पास छात्र प्रवेश ले सकते हैं. यह कोर्स भोजपुरी अध्ययन केंद्र, फैकल्टी ऑफ आर्ट्स द्वारा संचालित है. इसमें अधिकतम 30 और न्यूनतम 5 छात्र दाखिला ले सकते हैं, तथा फीस 1,200 रुपये (विदेशी छात्रों के लिए 100 अमेरिकी डॉलर) है.

यह भी पढ़ें: बीएचयू में 9200 सीटों के लिए लाखों छात्रों का रजिस्ट्रेशन, सीट अलॉटमेंट लिस्ट यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >