कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन, देखें High Salary वाले टॉप कोर्स

Best Commerce Course After 12th With High Salary: 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुना जाए, इसे लेकर छात्रों में बड़ी दुविधा होती है. अगर आप भी कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई कर रहे हैं और 12वीं के बाद कौन सा कोर्स चुनें इसे लेकर कंफ्यूज हैं तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको 12वीं के बाद बेस्ट कॉमर्स कोर्स के बारे में बताएंगे.

Best Commerce Course After 12th With High Salary: 12वीं कॉमर्स पास करने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे कौन सा कोर्स चुना जाए. सही कोर्स न सिर्फ करियर को मजबूत बनाता है बल्कि नौकरी और पैकेज दोनों में बेहतर मौके देता है. यहां हम आपको कुछ बेहतरीन करियर कोर्सेज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप 12वीं के बाद कर सकते हैं. 

Best Commerce Course After 12th: बीकॉम

यह 12वीं के बाद किया जाना वाला कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए सबसे पॉपुलर (Popular Course) और सिंपल कोर्स है. तीन साल के इस कोर्स में अकाउंटिंग, बिजनेस स्टडीज, इकोनॉमिक्स, टैक्सेशन और फाइनेंस जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं. इस कोर्स को करने के बाद आगे चलकर CA, MBA या M.Com भी कर सकते हैं. 

Best Commerce Course After 12th: चार्टर्ड अकाउंटेंसी 

चार्टर्ड अकाउंटेंसी या सीए भी काफी अच्छा कोर्स कर सकते हैं. इस कोर्स में आप 12वीं के बाद दाखिला ले सकते हैं. यह कॉमर्स के छात्रों का सबसे ड्रीम कोर्स है. इसमें अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन और फाइनेंस की गहराई से पढ़ाई होती है. पूरा कोर्स 3 सालों का होता है. कंप्लीट होने के बाद हाई सैलरी पैकेज के साथ करियर की शुरुआत होती है. 

Best Commerce Course After 12th: कंपनी सेक्रेटरी 

कंपनी सेक्रेटरी (CS) कॉरपोरेट सेक्टर में तेजी से डिमांड में आने वाला कोर्स है. इसमें कंपनी लॉ, कॉरपोरेट गवर्नेंस और सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस की पढ़ाई होती है. पूरा कोर्स तीन स्टेज में पूरा होता है – CSEET, Executive और Professional.

Best Commerce Course After 12th: बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) मैनेजमेंट फील्ड में करियर बनाने वालों के लिए 12वीं के बाद बेस्ट ऑप्शन है. तीन साल का यह कोर्स स्टूडेंट्स को बिजनेस और मैनेजमेंट स्किल्स सिखाता है. इस कोर्स को करने के बाद आगे MBA करके बड़ी कंपनियों में मैनेजमेंट रोल हासिल कर सकते हैं, जिसके बाद लाखों का पैकेज मिलता है. 

Best Commerce Course After 12th: कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट 

कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) एक ऐसा कोर्स है, जिसे कॉमर्स स्टूडेंट 12वीं के बाद करते हैं. यह कोर्स फाइनेंस और मैनेजमेंट में विशेषज्ञ बनाता है. इसमें स्टूडेंट्स को कॉस्टिंग, प्राइसिंग, ऑडिटिंग और अकाउंटिंग का गहरा ज्ञान मिलता है. CMA करने के बाद इंडस्ट्री, बैंकिंग और बिजनेस सेक्टर में जॉब के मौके बढ़ जाते हैं. इस फील्ड में अनुभव हासिल करने के बाद सैलरी 10-12 लाख सालाना के करीब हो सकती है.

Best Commerce Course After 12th: बैचलर ऑफ इकोनॉमिक्स

इकोनॉमिक्स में रुचि रखने वालों के लिए यह कोर्स बेहतरीन है. इसमें माइक्रो और मैक्रो इकॉनॉमिक्स, पब्लिक इकोनॉमिक्स, स्टैटिस्टिक्स और डेवलपमेंट स्टडीज पढ़ाई जाती है. इस कोर्स के बाद आगे UPSC, RBI और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में मदद मिलती है.

Best Commerce Course After 12th: लॉ 

लॉ (LLB) कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. पांच साल का BA LLB या तीन साल का LLB कोर्स कर सकते हैं. लॉ पूरा करने के बाद लीगल फील्ड, कॉरपोरेट लॉ और ज्यूडिशियरी में करियर बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें- IIT नहीं ये है Scientist और रिसर्च स्टूडेंट्स का Dream College, देखें NIRF रैंकिंग

यह भी पढ़ें- Dogs से है प्यार, करें ये 5 Professional Course, करियर को दें नई दिशा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >