हीरे की है पहचान? करें ये Course, होगी लाखों में कमाई

Best Career Options: जेम्स और ज्वेलरी में रूचि है तो डायमंड इंडस्ट्री में काम कर सकते हैं. इस काम के तहत आपको हीरे की पहचान करनी होगी. बताना होगा कि ये असली है या नकली. इस फील्ड में लाखों की सैलरी है. इस कोर्स में दिलचस्पी है तो जान लें डिटेल.

Best Career Options: डॉक्टर इंजीनियर से अलग हटकर कुछ बनना है तो ये खबर आपके काम की है. आज हम आपको ऐसे करियर के बारे में बताएंगे, जिसमें खूब पैसा है और ये काफी अलग है. हम बात कर रहे हैं हीरा चेक करने वालों की. इसे डायमंड ग्रेडिंग भी कहते हैं. यह एक अनोखा करियर है, जिसमें हीरे की पहचान और उसकी क्वालिटी चेक की जाती है. इस क्षेत्र में बहुत सारा पैसा है. साथ ही अभी डायमंड इंडस्ट्री में प्रतियोगिता अन्य क्षेत्र के मुकाबले कम है. ऐसे में अगर आपकी रुचि जेम्स और ज्वेलरी में है, तो यह क्षेत्र न केवल आकर्षक बल्कि तेजी से ग्रोथ करने वाला करियर विकल्प बन सकता है.

Best Career Options: स्पेशल ट्रेनिंग के बाद बनते हैं स्पेशलिस्ट 

हीरे पहचान करना और ये बताना कि ये असली या नकली, बहुत मुश्किल काम है. कोई एक्सपर्ट या प्रोफेशनल ही ये काम कर सकते हैं. डायमंड इंडस्ट्री में करियर बनाने के लिए जेमोलॉजी और डायमंड ग्रेडिंग कोर्स किया जाता है. 

किन संस्थानों से करें ये कोर्स 

  • जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया
  • इंडियन डायमंड इंस्टीट्यूट
  • इंटरनेशनल जेमोलॉजिकल इंस्टीट्यूट

Best Career Options: तीन महीने से एक साल तक का है कोर्स

इन कोर्स की अवधि 3 महीने से 1 साल तक की होती है. ट्रेनिंग के दौरान कैंडिडेट्स को कलर, कट, क्लैरिटी और कैरेट वैल्यू आदि के बारे में सीखाया जाता है. साथ हीन डायमंड की क्वालिटी और ग्रेडिंग के मानक आदि की जानकारी दी जाती है. 

Best Career Options: नौकरी के ऑप्शन

  • डायमंड ग्रेडर
  • डायमंड क्वालिटी एनालिस्ट 
  • हीरा ट्रेडिंग
  • रिटेल
  • जेमोलॉजिकल लैब

Best Career Options: लाखों में होगी सैलरी

करियर की शुरुआत में सैलरी 15,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक मिलती है. वहीं अनुभव और स्किल बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती है. कुछ सालों बाद कमाई 50,000 रुपये या उससे ज्यादा हो सकती है. बड़ी ज्वेलरी कंपनियों में लाखों का पैकेज ऑफर किया जाता है. 

यह भी पढ़ें- अब पढ़ना हो जाएगा मजेदार, इन Course में बनाएं करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >