BTech की इस ब्रांच में है अंधाधुंध पैसा, पैकेज जानकर उड़ जाएंगे होश!

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग का यह ब्रांच हाई-पैकेज करियर का नया रास्ता बन चुकी है. जानिए क्यों आज के दौर में इस बीटेक ब्रांच के इंजीनियर्स की डिमांड कंप्यूटर साइंस (CSE) के बराबर हो गई है और इसमें कमाई के क्या मौके हैं.

Best BTech Branch: आज के डिजिटल दौर में अगर किसी एक इंजीनियरिंग ब्रांच ने सबसे तेजी से रफ्तार पकड़ी है, तो वह है BTech इंफॉर्मेशन टेक्नो लॉजी (IT). कुछ साल पहले तक लोग सिर्फ कंप्यूटर साइंस (CSE) के पीछे भागते थे, लेकिन आज IT ब्रांच बड़े-बड़े पैकेज और बेहतरीन करियर ग्रोथ के मामले में CSE को कड़ी टक्कर दे रही है. अगर आप भी इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं और एक सुरक्षित, हाई-पैकेज वाला करियर चाहते हैं, तो आइए हैं कि क्यों बीटेक IT (Best BTech Branch) आज के समय में सफलता का नया शॉर्टकट बन गया है. 

Best BTech Branch: बीटेक IT और CSE में क्या फर्क है? 

कई छात्र इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि कंप्यूटर साइंस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतर क्या है. 

  • कंप्यूटर साइंस (CSE): यह इस बात पर फोकस करता है कि कंप्यूटर और सॉफ्टवेयर कैसे बनते हैं, जैसे (Microchip, Architecture, OS कोडिंग). 
  • इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT): यह इस बात पर फोकस करता है कि बने हुए सॉफ्टवेयर और टेक्नोलॉजी का यूज  करके किसी बिजनेस या व्यावहारिक समस्या को कैसे ‘सुलझाया’ जाता है (डेटा मैनेजमेंट, सिक्योरिटी ऐप, App Deployment). 

कंपनियों को आज काम करने वाले और उनके बिजनेस को बढ़ाने वाले प्रोफेशनल्स की जरूरत है, यही वजह है कि IT इंजीनियर्स की डिमांड बाजार में बहुत ज्यादा है. 

हाई पैकेज की गारंटी क्यों बन रही है यह ब्रांच?

आज कोई भी बड़ी कंपनी बिना IT टीम के सर्वाइव नहीं कर सकती. चाहे वो बैंकिंग सेक्टर हो, ई-कॉमर्स (जैसे Amazon, Flipkart) हो, या फिर जोमैटो-स्विगी जैसे स्टार्टअप्स. Google, Microsoft, Meta, और Netflix जैसी ग्लोबल टेक कंपनियों से लेकर TCS, Infosys और Wipro जैसी भारतीय कंपनियों में IT ग्रैजुएट्स के लिए नौकरियों की भरमार है. 

आज अच्छे कॉलेजों से BTech IT करने वाले छात्रों को औसत 8 से 15 लाख सालाना का पैकेज आसानी से मिल जाता है. वहीं, अगर आपके पास अच्छी कोडिंग स्किल्स हैं, तो डोमेस्टिक पैकेज 40 से 50 लाख और इंटरनेशनल पैकेज करोड़ के पार भी चले जाते हैं. 

इन ट्रेंडिंग फील्ड्स में खुलते हैं कमाई के रास्ते

बीटेक IT (Best BTech Branch) करने के बाद आप सिर्फ ट्रेडिशनल कोडिंग तक सीमित नहीं रहते. आज के समय की सबसे महंगी और हाई-पेइंग फील्ड्स में IT इंजीनियर्स की सबसे ज्यादा मांग है. 

  • Cyber Security: डेटा चोरी होने के इस दौर में कंपनियों के लिए सिक्योरिटी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स को आज मुंह मांगी सैलरी मिलती है. 
  • Cloud Computing: अब सारा डेटा पेनड्राइव या हार्डडिस्क में नहीं, बल्कि ‘क्लाउड’ (AWS, Azure) पर सेव होता है. क्लाउड आर्किटेक्ट्स की डिमांड इन दिनों काफी हाई है.  
  • Data Science & Analytics: कंपनियों के पास मौजूद लाखों-करोड़ों ग्राहकों के डेटा को एनलाइज करके बिजनेस को बढ़ाना आज का सबसे हॉट जॉब प्रोफाइल है. 

Best BTech Branch: कोडिंग के साथ मैनेजमेंट का तड़का

BTech IT का एक और बड़ा फायदा यह है कि इसके सिलेबस में सिर्फ कोडिंग नहीं होती. इसमें छात्रों को प्रोजेक्ट मैनेजमेंट, डेटाबेस मैनेजमेंट और बिजनेस इनफॉर्मेशन सिस्टम्स के बारे में भी पढ़ाया जाता है. 

इस वजह से IT इंजीनियर्स न सिर्फ अच्छे प्रोग्रामर बनते हैं, बल्कि वे आगे चलकर प्रोडक्ट मैनेजर या IT कंसल्टेंट जैसी हाई-लेवल मैनेजमेंट पोजीशन पर भी बहुत जल्दी प्रमोट हो जाते हैं, जहां सैलरी दोगुना होता है. 

यह भी पढ़ें: इस बार CS या IT नहीं, इन खास ब्रांच की चमकेगी किस्मत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >