बदल रहा इंजीनियरिंग का ट्रेंड, कंप्यूटर साइंस से तगड़ा प्लेसमेंट इस ब्रांच में

Best Btech Branch: कुछ साल पहले तक इंजीनियरिंग का मतलब सिर्फ कंप्यूटर साइंस समझा जाता था. ज्यादातर स्टूडेंट्स का फोकस CSE पर ही रहता था क्योंकि यहीं सबसे ज्यादा पैकेज और जॉब के मौके दिखते थे. लेकिन अब हालात बदल रहे हैं. इंडस्ट्री की जरूरतें बदल रही हैं और कंपनियां अब मल्टी-स्किल इंजीनियर्स को ज्यादा अहमियत दे रही हैं.

Best BTech Branch: एक समय था जब इंजीनियरिंग का नाम आते ही दिमाग में सिर्फ कंप्यूटर साइंस घूमता था. हर स्टूडेंट वही ब्रांच चाहता था और बाकी ब्रांचेस को बैकअप ऑप्शन मान लिया जाता था. लेकिन अब सीन बदल चुका है. टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है और कंपनियों को ऐसे इंजीनियर्स चाहिए जो हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों समझते हों. इसी बदलाव ने इंजीनियरिंग के ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया है.

Best BTech Branch: ECE में तगड़ा प्लेसमेंट

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग यानी ECE तेजी से स्टूडेंट्स की पहली पसंद बन रही है. वजह साफ है. चिप मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर, AI डिवाइस, ऑटोमेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल और 5G जैसी टेक्नोलॉजी में ECE इंजीनियर्स की डिमांड जबरदस्त बढ़ गई है. यही कारण है कि इस ब्रांच से निकलने वाले स्टूडेंट्स को अब कंप्यूटर साइंस जैसे पैकेज मिलने लगे हैं.

ECE करने के बाद स्टूडेंट्स सिर्फ कोर सेक्टर तक सीमित नहीं रहते. उन्हें सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एनालिटिक्स, नेटवर्किंग और AI से जुड़े रोल भी मिल रहे हैं. कई बड़ी IT कंपनियां ECE स्टूडेंट्स को ट्रेन करके सॉफ्टवेयर इंजीनियर बना रही हैं. इसके अलावा VLSI डिजाइन, एम्बेडेड सिस्टम और IoT जैसे फील्ड में सैलरी पैकेज 12 लाख से लेकर 30 लाख तक पहुंच रहा है.

इन कॉलेजों में ECE का दबदबा

  • IIT बॉम्बे की ECE ब्रांच हमेशा से टॉप पर रही है. यहां से स्टूडेंट्स को कोर टेक कंपनियों के साथ-साथ इंटरनेशनल ऑफर्स भी मिलते हैं.
  • NIT सुरथकल में ECE ब्रांच का प्लेसमेंट ग्राफ हर साल ऊपर जा रहा है. यहां एवरेज और हाईएस्ट पैकेज दोनों मजबूत हैं.
  • IIIT बैंगलोर में इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पढ़ाई का सीधा फायदा ECE स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट में मिलता है. यहां स्टूडेंट्स को स्टार्टअप्स और मल्टीनेशनल कंपनियां दोनों हायर करती हैं.

इन बातों पर ध्यान दें

अगर आप इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं तो सिर्फ ब्रांच के नाम पर न जाएं. कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड, इंडस्ट्री कनेक्शन, इंटर्नशिप के मौके और लैब फैसिलिटी जरूर चेक करें. ECE जैसी ब्रांच में अगर स्टूडेंट्स अपनी स्किल्स पर काम करें तो कंप्यूटर साइंस से कम नहीं बल्कि कई बार उससे बेहतर मौके भी मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें: CSE से ज्यादा मौके देती है ये BTech ब्रांच, करोड़ों में प्लेसमेंट पैकेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >