केमिकल इंजीनियरिंग या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री, JEE के बाद कौन सी ब्रांच चुनें, देखें बेस्ट ऑप्शन

Best BTech Branch: इंजीनियरिंग में कई ब्रांच हैं. केमिकल इंजीनियरिंग और इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री दो पॉपुलर ब्रांच है. कई बार स्टूडेंट्स इसके बीच कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी ब्रांच चुनें. दोनों कोर्स के अपने फायदे हैं, लेकिन सही चुनाव आपकी रुचि और करियर गोल पर निर्भर करता है.

Chemical Engineering vs Industrial Chemistry Best BTech Branch: जेईई परीक्षा देने के बाद स्टूडेंट्स के आगे सबसे बड़ा और मुश्किल फैसला ये होता है कि कौना सी बीटेक ब्रांच चुनें. आज के समय में बहुत सारे ऑप्शन हैं. खासकर केमिस्ट्री विषय वालों के साथ ये समस्या है कि केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करें या इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में. पहली बार में दोनों कोर्स एक जैसै लगते हैं लेकिन दोनों के करियर स्कोप, जरूरी स्किल्स और प्लेसमेंट अलग-अलग हैं.

क्या है केमिकल इंजीनियरिंग?

केमिकल इंजीनियरिंग एक कोर इंजीनियरिंग ब्रांच है, जिसमें केमिकल्स को बड़े पैमाने पर प्रोडक्ट में बदलने की प्रक्रिया सिखाई जाती है. इसमें थर्मोडायनेमिक्स, फ्लूड मैकेनिक्स और प्रोसेस डिजाइन जैसे विषय शामिल होते हैं. इस फील्ड के ग्रेजुएट्स को ऑयल एंड गैस, पेट्रोकेमिकल, फार्मा और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में अच्छी डिमांड मिलती है.

क्या है इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री?

इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में केमिस्ट्री और इंडस्ट्री का कॉम्बिनेशन होता है. इसमें केमिकल एनालिसिस, क्वालिटी कंट्रोल और प्रोडक्शन से जुड़े केमिकल प्रोसेस पर फोकस किया जाता है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर है जो रिसर्च, लैब वर्क और केमिकल एनालिसिस में रुचि रखते हैं.

दोनों ब्रांच के प्लेसमेंट में अंतर

केमिकल इंजीनियरिंग के छात्रों को आमतौर पर बड़ी कंपनियों और प्लांट्स में हाई-पेइंग जॉब्स मिलती हैं. वहीं इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री के छात्रों के लिए R&D, लैब, क्वालिटी कंट्रोल और मिड-लेवल इंडस्ट्री रोल्स ज्यादा होते हैं.

केमिकल इंजीनियरिंग में करियर ऑप्शन

  • केमिकल इंजीनियर
  • प्रोसेस इंजीनियर
  • प्रोडक्शन इंजीनियर
  • प्लांट/ऑपरेशन मैनेजर
  • पेट्रोकेमिकल इंजीनियर
  • ऑयल एंड गैस सेक्टर में जॉब
  • फार्मा मैन्युफैक्चरिंग स्पेशलिस्ट
  • एनर्जी सेक्टर इंजीनियर

इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री में करियर ऑप्शन

इंडस्ट्रियल केमिस्ट
क्वालिटी कंट्रोल एनालिस्ट
लैब टेक्नीशियन
रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) एग्जीक्यूटिव
क्वालिटी एश्योरेंस ऑफिसर
केमिकल एनालिस्ट
प्रोडक्शन सुपरवाइजर (केमिकल इंडस्ट्री)
फूड और कॉस्मेटिक इंडस्ट्री स्पेशलिस्ट

कौन सा कोर्स चुनें?

अगर आपकी रुचि इंजीनियरिंग, मशीन और इंडस्ट्रियल ऑपरेशन में है, तो केमिकल इंजीनियरिंग बेहतर ऑप्शन है. अगर आप केमिस्ट्री, रिसर्च और लैब-बेस्ड काम पसंद करते हैं, तो इंडस्ट्रीयल केमिस्ट्री चुन सकते हैं.

यह भी पढ़ें- देश के टॉप संस्थान, यहां से करें कोर्स और बनाएं होटल मैनेजमेंट में करियर 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >