BSNL में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 40000 से ज्यादा

BSNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) की तरफ से जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 100 पदों पर भर्तियां होंगी.

BSNL Recruitment 2026: भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने Junior Telecom Officer (JTO) पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाना होगा.

BSNL JTO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 04 जून 2026 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 03 जुलाई 2026 सुबह 10 बजे तक तय की गई है. इसके बाद उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार करने के लिए 04 जुलाई से 11 जुलाई 2026 तक करेक्शन विंडो का मौका मिलेगा.

BSNL Recruitment 2026 के लिए आवेदन का तरीका

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट externalexam.bsnl.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर BSNL JTO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और एप्लीकेशन फीस जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

BSNL Recruitment 2026 Notification Check Here

BSNL JTO भर्ती में आवेदन करने के लिए General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये फीस देनी होगी. वहीं SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये तय किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास BE, BTech या BSc Engineering की डिग्री होनी चाहिए. टेलीकॉम, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडियो, कंप्यूटर, इलेक्ट्रिकल, आईटी और इंस्ट्रूमेंटेशन जैसे विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा MSc Electronics या MSc Computer Science वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे.

BSNL JTO 2026 में चयनित उम्मीदवारों को E-1 IDA पे स्केल के तहत 16,400 रुपये से 40,500 रुपये तक सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवारों को DA, HRA, मेडिकल सुविधाएं और अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें: कोडिंग से सिर्फ प्राइवेट जॉब नहीं, इन सरकारी नौकरी में बनाएं शानदार करियर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >