BSF ASI Steno और HC Ministerial परीक्षा 1 सितंबर से, जानें टाइपिंग टेस्ट से लेकर मेडिकल तक की डिटेल्स

BSF ASI and HC Ministerial Admit Card: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एएसआई स्टेनो और हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के 1752 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. लिखित परीक्षा 1 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. यहां एग्जाम के बाद टाइपिंग टेस्ट से लेकर मेडिकल तक की डिटेल्स देख सकते हैं.

BSF Recruitment Admit Card Out: सीमा सुरक्षा बल यानी BSF में नौकरी की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स के लिए जरूरी खबर है. BSF ने ASI Stenographer और Head Constable Ministerial भर्ती 2024 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर सकते हैं. कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड चेक कर सकते हैं.

1752 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जून-जुलाई 2024 में भरे गए थे. अब कैंडिडेट्स का लंबा इंतजार खत्म हुआ है और लिखित परीक्षा की तारीख सामने आ गई है. इस भर्ती अभियान के जरिए BSF में कुल 1752 पदों को भरा जाएगा. इनमें ASI Stenographer के 256 पद शामिल हैं. वहीं Head Constable Ministerial के 1496 पद हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2024 को शुरू हुई थी. कैंडिडेट्स को 8 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया गया था. अब करीब दो साल बाद भर्ती प्रक्रिया का लिखित परीक्षा चरण आयोजित होने जा रहा है.

ये भी पढ़ें: CBSE ने PGT और TGT Tier 2 परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें डिटेल में

ऐसे डाउनलोड करें BSF Admit Card

  • कैंडिडेट सबसे पहले BSF की ऑफिशियल भर्ती वेबसाइट पर जाएं.
  • इसके बाद भर्ती या लेटेस्ट नोटिफिकेशन वाले सेक्शन में जाएं.
  • अब ASI Stenographer और HC Ministerial Admit Card 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

BSF ASI Stenographer HC Ministerial Admit Card 2026 Download Here

लिखित परीक्षा के बाद आगे क्या होगा?

लिखित परीक्षा पास करने के बाद कैंडिडेट्स को आगे के इन चरणों से गुजरना होगा:

  • स्किल टेस्ट - टाइपिंग टेस्ट: हेड कॉन्स्टेबल मिनिस्ट्रियल के लिए कंप्यूटर पर हिंदी या इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट होगा. वहीं ASI स्टेनो पद के लिए 80 शब्द प्रति मिनट (wpm) की गति से स्टेनोग्राफी टेस्ट लिया जाएगा.
  • फिजिकल टेस्ट (PST): कैंडिडेट्स की हाइट और चेस्ट की माप की जाएगी.
  • डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन: सभी ओरिजिनल शैक्षणिक और आरक्षण प्रमाण पत्रों की जांच होगी.
  • मेडिकल टेस्ट: आखिरी चरण में मेडिकल परीक्षण होगा, जिसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी.

ये भी पढ़ें: IBPS SO भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, 1035 पदों के लिए होगा एग्जाम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >