BPSC Teacher Joining: टॉपर्स लिस्ट में नाम फिर भी फंसा पोस्टिंग का पेच, अचानक मांगा गया ये सर्टिफिकेट

BPSC Teacher Joining: बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार करने वालों के लिए साल 2023 अमृतवर्ष के तौर पर था. बिहार सरकार की तरफ से BPSC TRE के माध्यम से लाखों की संख्या में शिक्षकों की भर्तियां की गईं. हालांकि, इस भर्ती प्रक्रिया में कई सवाल भी उठे. ऐसा ही एक मामले सिवान जिले से सामने आया था.

BPSC Teacher Joining: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से शिक्षक भर्ती के चौथे चरण (BPSC TRE 4) का नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है. ऐसे में बिहार में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए BPSC TRE के कुछ नियमों को जान लेना जरूरी है. बिहार शिक्षक भर्ती को लेकर साल 2023 में बंपर भर्तियां निकाली गई थीं. इसमें लाखों की संख्या में नई भर्तियां हुई हैं. हालांकि, बिहार में शिक्षक भर्ती की पूरी प्रक्रिया पर कई सवाल भी उठे. हजारों कैंडिडेट्स का लिखित परीक्षा में चयन होने के बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिल पाई. ऐसा ही एक केस बिहार के सिवान जिले से सामने आया था.

BPSC Teacher Joining List: बिहार टीचर ज्वॉइनिंग की लिस्ट

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 17 अक्टूबर 2023 को सबसे पहले रिजल्ट जारी हुआ था. रिजल्ट जारी होने के बाद पोस्टिंग की लिस्ट जारी हुई थी. पोस्टिंग के दौरान ही कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो रहा था. सिवान का मामला पोस्टिंग सेंटर से ही जुड़ा हुआ है.

पोस्टिंग का फंसा पेच

बिहार शिक्षक भर्ती में अन्य राज्यों से भी कैंडिडेट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. इसी में एक परीक्षार्थी यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले उत्तम भी थे. उन्होंने बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा संगीत विषय के शिक्षक के लिए दी थी. जब रिजल्ट जारी हुआ थो उनका नाम टॉप 20 की लिस्ट में शामिल था. रिजल्ट के बाद जिला अलॉटमेंट लिस्ट जारी हुई. इसमें उनका नाम सिवान में पोस्टिंग के लिए आया.

देवरिया के रहने वाले उत्तम कुमार जब अपनी ज्वॉइनिंग के लिए सिवान पहुंचें तो उनके एजुकेशन डॉक्यूमेंट्स के अलावा Bihar STET का सर्टिफिकेट मांगा गया. जबकि, एग्जाम से पहले ऐसी कोई जानकारी नहीं थी. STET Certificate ना होने के चलते उत्तम कुमार की पोस्टिंग रद्द कर दी गई और रिजर्व लिस्ट के कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हो गया. उन्होंने बताया कि ऐसा कई अन्य कैंडिडेट्स के साथ भी हो रहा था. हालांकि, BPSC की तरफ से सर्टिफिकेट अपलोड करने का मौका बाद में दिया गया था. इसको लेकर नोटिस नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके देख सकते हैं-

BPSC Notification for TRE 1 Document Upload

सीटों की तुलना में कम सेलेक्शन

बिहार शिक्षक भर्ती का जब रिजल्ट जारी हुआ तो सबसे ज्यादा हैरानी पास होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या पर हुआ. बिहार के सरकारी स्कूलों में प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी लेवल पर शिक्षकों की भर्ती के लिए यह परीक्षा आयोजित हुई थी. इसमें पहले चरण में कुल 1,70,461 पदों पर भर्तियां होनी थी, लेकिन जब रिजल्ट जारी हुआ तो सिर्फ 1,22,324 सीटों पर ही योग्य उम्मीदवार मिल पाए. लगभग 48000 से ज्यादा सीटें खाली रह गईं.

ये भी पढ़ें: Teacher Joining: बीएड का झंझट खत्म, अब इस परीक्षा से बन सकेंगे टीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >