BPSC Exam Prep: छूट ना जाए मौका, सरकारी नौकरी पाने के लिए पिछले सालों के ये 20 सवाल जरूर देखें

BPSC Exam Prep: सबसे अच्छा तरीका है PYQs सॉल्व करना. यह लेख आपको बिहार इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, संविधान, भूगोल और GK के 20 महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर बताता है.

BPSC Exam Prep: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए पिछले सालों के क्वेश्चन पेपर सॉल्व करना सबसे जरूरी स्टेप है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पुराने पेपर्स से एग्जाम पैटर्न और सवालों का ट्रेंड समझना काफी आसान हो जाता है. अगर आप भी आने वाले एग्जाम में सिलेक्शन पाना चाहते हैं तो इन 20 इंपॉर्टेंस सवालों और उनके आंसर्स को एक बार जरूर रिवाइज कर लें.

बिहार इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य सवाल

  1. 1857 के विद्रोह में बिहार का नेतृत्व किसने किया था?

आंसर: वीर कुंवर सिंह

  1. महात्मा गांधी का चंपारण सत्याग्रह किस वर्ष हुआ था?

आंसर: 1917

  1. बिहार प्रांतीय किसान सभा का गठन किसने किया था?

आंसर: स्वामी सहजानंद सरस्वती

  1. पाटलिपुत्र नगर की स्थापना किस शासक ने की थी?

आंसर: उदयन

  1. प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के संस्थापक कौन थे?

आंसर: कुमारगुप्त प्रथम

BPSC Exam Prep: बिहार स्पेशल जनरल नॉलेज

6. बिहार का पहला मुस्लिम विजेता कौन था जिसने नालंदा पर अटैक किया था?

आंसर: इख्तियारुद्दीन मोहम्मद बिन बख्तियार खिलजी.

7. चंपारण में प्रचलित 'तिनकठिया' प्रथा किस फसल की खेती से जुड़ी थी?

आंसर: नील की खेती (3/20 भाग पर खेती जरूरी थी).

8. पाल वंश के किस शासक ने प्रसिद्ध विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?

आंसर: धर्मपाल.

9. स्वतंत्र भारत में बिहार के पहले राज्यपाल (Governor) कौन बने थे?

आंसर: जयरामदास दौलतराम.

10. बिहार में 1857 की क्रांति का मुख्य केंद्र कौन सा था?

आंसर: जगदीशपुर (भोजपुर).

ये भी पढ़ें: Personality Development Tips: सिर्फ पढ़ाई नहीं, पर्सनालिटी भी है करियर के लिए जरूरी

भारतीय संविधान और भूगोल (Polity & Geography)

  1. संविधान के किस आर्टिकल में ग्राम पंचायत के गठन का निर्देश दिया गया है?

आंसर: आर्टिकल 40

12. बिहार राज्य में लोकसभा की कुल कितनी सीटें हैं?

आंसर: 40 सीटें

13. 'भारत का नेपोलियन' किस गुप्त शासक को कहा जाता है?

आंसर: समुद्रगुप्त

14. बिहार का शोक (Sorrow of Bihar) किस नदी को कहा जाता है?

आंसर: कोसी नदी

15. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में बिहार का कौन सा स्थान है?

आंसर: 12वां स्थान

BPSC Exam Prep: जनरल साइंस के बेसिक सवाल

16. प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) प्रोसेस में पौधे कौन सी गैस बाहर छोड़ते हैं? आंसर: ऑक्सीजन.

  1. ध्वनि (Sound) की स्पीड सबसे ज्यादा किस माध्यम में होती है?

आंसर: ठोस (Solid).

18. इंसान के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि (Largest Gland) कौन सी है?

आंसर: लिवर (यकृत).

19. भारी जल (Heavy Water) का केमिकल फार्मूला क्या होता है?

आंसर: D2O (ड्यूटेरियम ऑक्साइड).

20. विटामिन C का केमिकल नाम क्या है?

आंसर: एस्कॉर्बिक एसिड (Ascorbic Acid).

BPSC एग्जाम में सफलता पाने के लिए सिलेबस के साथ-साथ पुराने पेपर्स की रेगुलर प्रैक्टिस बहुत जरूरी है. अगर आप रोजाना ऐसे ही 20-25 सवालों का रिवीजन करेंगे तो एग्जाम हॉल में आपका कॉन्फिडेंस काफी बढ़ जाएगा.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC scam: हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई, 22 परीक्षाओं के रद्द करने पर भी नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्राची किरण

प्राची किरण, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एजुकेशन बीट पर लेखन करती हैं। उन्हें शिक्षा, करियर, एडमिशन, परीक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर आसान और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाना पसंद है। सरल भाषा लेखन उनकी पहचान हैं। उनका उद्देश्य है कि हर पाठक तक सही और उपयोगी जानकारी सहज तरीके से पहुँचे।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >