Bihar Top Scholarship: बेस्ट है बिहार की ये स्कॉलरशिप स्कीम, लड़कियों को मिलेंगे 50000 रुपये

Bihar Top Scholarship: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों का रिजल्ट जारी हो गया है. बिहार बोर्ड में शानदार मार्क्स लाने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से इनाम के अलावा कई स्कॉलरशिप भी दी जाती है. ऐसे में यहां बिहार की बेस्ट स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में जान सकते हैं.

Bihar Top Scholarship: बिहार सरकार की तरफ से मेधावियों के लिए कई तरह की स्कॉलरशिप स्कीम चलाई जाती है. पैसों की कमी से से भारी संख्या में छात्र-छात्राएं हायर स्टडी नहीं कर पाते हैं. ऐसे में 12वीं के बाद छात्राओं जो छात्राएं ग्रेजुएशन पूरा करती हैं उन्हें बिहार सरकार की तरफ से स्कॉलरशिप की सहायता दी जाती है. ऐसी ही एक स्कॉलरशिप स्कीम के बारे में यहां विस्तार से जानते हैं.

Bihar Top Scholarship Name: बिहार सरकार की स्कॉलरशिप

बिहार सरकार ग्रेजुएशन पूरा करने वाली लड़कियों के लिए कन्या उत्थान योजना चला रही है. इस योजना के तहत मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन राशि दी जाती है. बता दें कि बिहार में इस स्कॉलरशिप के लिए नया पोर्टल लॉन्च हो चुका है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए छात्राओं को ऑफिशियल वेबसाइट- medhasoft.bih.nic.in पर जाना होगा. हालांकि, फिलहाल इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की कोई डिटेल वेबसाइट पर नहीं देखी जा रही है.

32.14 करोड़ की घोषणा

बिहार सरकार की ओर से जारी पोर्टल medhasoft.bih.nic.in पर छात्राएं सीधा मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन के लिए अप्लाई कर सकती हैं. बिहार में उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्राओं की मदद के लिए पोर्टल शुरू किया था. बता दें कि साल 2022 में इस स्कॉलरशिप के लिए बिहार सरकार की तरफ से 32.14 करोड़ रुपये की घोषणा हुई थी.

कन्या उत्थान योजना के तहत सेलेक्ट होने वाली स्टूडेंट्स को 50000 रुपये सीधे बैंक अकाउंट में भेज दिए जाएंगे. इसके लिए रजिस्ट्रेशन के समय ही छात्राओं को बैंक डिटेल्स देना जरूरी है. बता दें कि इस स्कॉलरशिप में रजिस्ट्रेशन करने वाली छात्राओं के नाम और कोर्स की जांच भी होती है. साल 2022 में 1810 छात्राओं को इस योजना का लाभ मिला था.

ये भी पढ़ें: BPSC Teacher Salary: क्या बीपीएससी से बने टीचरों का बढ़ा वेतन ? अब इतनी हो सकती है इन हैंड सैलरी

ये भी पढ़ें: Ajit Doval Salary: किस पद पर तैनात हैं 80 साल के अजीत डोभाल, सैलरी जानकर उड़ जाएंगे होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >