बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद अब फिजिकल टेस्ट की बारी, ऐसे डाउनलोड करें PST DV का Admit Card

बिहार पुलिस CSBC कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. 12 सितंबर को आयोजित होने वाली इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Police Constable PST DV Admit Card 2026: Bihar Police CSBC Constable भर्ती को लेकर जरुरी अपडेट आया है. लिखित परीक्षा का रिजल्ट पहले ही जारी हो चुका है. अब अगले स्टेज यानी PST और DV का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. CSBC ने 5 सितंबर 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सुविधा शुरू कर दी है. यह भर्ती स्पेशल ब्रांच में Constable के 83 पदों के लिए है. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब अगले स्टेज में शामिल होंगे.

12 सितंबर को होगा PST और DV

CSBC के मुताबिक PST और Document Verification यानी DV का आयोजन 12 सितंबर 2026 को होगा. यह प्रक्रिया बिहार वेटरनरी कॉलेज, पटना में होगी. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार के रिपोर्टिंग टाइम और सेंटर से जुड़ी जानकारी दी गई है.

उम्मीदवारों को तय तारीख और समय पर सेंटर पहुंचना होगा. PST में उम्मीदवार के जरूरी फिजिकल स्टैंडर्ड चेक किए जाएंगे. इसके साथ ही उसी दिन जरूरी डॉक्यूमेंट की भी जांच होगी.

रिजल्ट में सफल उम्मीदवार ही होंगे शामिल

इस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट 18 अगस्त 2026 को जारी किया गया था. रिजल्ट में जिन उम्मीदवारों का रोल नंबर आया है, उन्हें ही PST के लिए बुलाया गया है. अब इन उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करके आगे की तैयारी करनी होगी. एडमिट कार्ड के साथ जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट भी लेकर जाना होगा. 

10वीं और 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट के अलावा कैटेगरी से जुड़े डॉक्यूमेंट भी तैयार रखें. उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी इंस्ट्रक्शन जरूर पढ़ लेने चाहिए.

ऐसे डाउनलोड करें PST/DV एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Bihar Police सेक्शन में जाएं.
  • अब Constable PST/DV Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
  • मांगी गई लॉगिन डिटेल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर या जन्मतिथि भरें.
  • इसके बाद सबमिट करें.
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा.
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.
  • सेंटर पर एडमिट कार्ड और जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट लेकर जाएं.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Bihar Police Special Branch PST DV Admit card Download link

ये भी पढ़ें: बिहार पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी, Operator और Special Branch के अभ्यर्थी ऐसे करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >