बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर PET का रिजल्ट जारी, 11847 कैंडिडेट्स पास

Bihar Police Constable Driver PET Result 2026: बिहार पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की तरफ से कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए पीईटी का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 11847 कैंडिडेट्स पास हुए हैं.

Bihar Police Constable Driver PET Result 2026: सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल यानी CSBC ने Constable Driver PET Result 2026 जारी कर दिया है. लंबे समय से फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी PET के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो गया है. इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 11,847 उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए चुना गया है. रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा.

Bihar Police Constable Driver PET रिजल्ट करें चेक

  • सबसे पहले csbc.bihar.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Driver PET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब रिजल्ट PDF या लॉगिन पेज खुलेगा.
  • अगर लॉगिन मांगा जाए तो अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें.
  • Submit बटन पर क्लिक करें.
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.

Bihar Police Constable Driver PET Result 2026 Check Here

आगे होगा ड्राइविंग टेस्ट

PET में सफल हुए 11,847 उम्मीदवारों को अब ड्राइविंग एफिशिएंसी टेस्ट यानी DET के लिए बुलाया जाएगा. यह चयन प्रक्रिया का बहुत महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसमें उम्मीदवार की वास्तविक ड्राइविंग क्षमता की जांच की जाएगी.

PET परीक्षा में क्या रहा प्रदर्शन

बोर्ड की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा के आधार पर 15,516 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी PET के लिए बुलाया गया था. PET परीक्षा 12 मार्च 2026 को शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह राजकीय उच्च विद्यालय, गर्दनीबाग, पटना में आयोजित की गई.

इस परीक्षा में कुल 14,624 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जबकि 888 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. PET के दौरान कई उम्मीदवार विभिन्न कारणों से बाहर भी हुए. बायोमेट्रिक के आधार पर 4 उम्मीदवार रिजेक्ट किए गए, 2307 उम्मीदवार असफल रहे और 470 उम्मीदवार अन्य कारणों से बाहर कर दिए गए.

यह भी पढ़ें: सरकारी नवरत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >